एक्सप्लोरर

1971 के युद्ध में ले. जनरल पनाग ने पाकिस्तानी पायलट परवेज कुरैशी को पकड़ा था, जानें- तब भारत ने कैसे दिखाई थी दरियादिली

1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी एयरफोर्स के एक पायलट को अपने गिरफ्त में ले लिया था. इस दौरान पाकिस्तानी पायलट को आक्रोशित भारतीय जवानों ने घेर लिया, लेकिन उस वक्त इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल रहे एच एस पनाग ने पाकिस्तानी पायलट को बचाने के लिए उनके शरीर पर लेट गए जिसके बाद भारतीय जवानों का गुस्सा शांत हुआ.

नई दिल्ली: 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्द में भारत ने पाकिस्तान के एक पायलट को अपनी गिरफ्त में ले लिया था. इस दौरान इंडियन आर्मी के आक्रोशित जवानों ने पायलट को मारने की कोशिश की, लेकिन तब लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग ने मौके पर पहुंच कर जवानों को शांत कराया. भारत ने इस दौरान बड़े दिल का परिचय दिया था और घायल पाकिस्तानी पायलट का डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया और उसकी उचित देखभाल की थी. पाकिस्तानी पायलट परवेज कुरैशी मेहदी जो कि बाद में पाकिस्तानी एयरफोर्स का चीफ भी बना इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग के कस्टडी में था. यह घटना 22 नवंबर, 1971 की है.

भारतीय सेना के जवान ईस्ट पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) के चौगाचा इलाके में रुके हुए थे. यह इलाका ईस्ट पाकिस्तान के 20 किलोमीटर अंदर था. अब तक भारतीय आर्मी पर दुश्मनों ने कोई खास प्रहार नहीं किया था और जो छोटी कोशिशें की गई उसे भारतीय जवानों ने खत्म कर दिया. लेकिन 21 नवंबर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भारतीय सैनिकों पर हमले शुरू कर दिए.

पाकिस्तान की कार्रवाई का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के 11 टैंक बर्बाद कर दिए. इस दौरान भारत के भी तीन टैंक नष्ट हो गए. पाकिस्तानी एयरफोर्स के हमले का जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी लगातार एयरफोर्स की मांग कर रही थी लेकिन वॉर डिक्लेयर नहीं था इसलिए इंडियन आर्मी को यह सपोर्ट नहीं मिल रहा था. लेकिन भारतीय एयरफोर्स पाकिस्तानी एयरफोर्स की तमाम हरकतों पर नजर रखे था.

22 नवंबर के दिन पाकिस्तानी एयरफोर्स के जहाज भारतीय जवानों पर एरियल अटैक करने के लिए आसमान में मंडराने लगे. इसी दौरान इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग ने आसमान में चार और लड़ाकू विमान देखे. उस वक्त उन्हें लगा कि शायद पाकिस्तान ने और विमान हमारे जवानों पर अटैक करने के लिए भेजे हैं. जब ये जहाज कम ऊंचाई पर आए तो भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल पनाग ने देखा कि ये भारतीय लड़ाकू विमान हैं.

इसके बाद भारतीय जहाजों ने पाकिस्तान के दो जहाजों को मौके पर ही मार गिराया और एक जहाज से धुआं निकल रहा था लेकिन वह ढाका की ओर चला गया. पाकिस्तान के नष्ट हुए लड़ाकू विमान से एक पायलट को भारतीय जवानों ने घेर लिया. यह पाकिस्तानी पायलट परवेज कुरैशी मेहदी था.

लेफ्टिनेंट जनरल पनाग बताते हैं कि आक्रोश में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी पायलट के साथ थोड़ी मारपीट भी की. इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग ने पाकिस्तानी पायलट को बचाने के लिए उसके शरीर पर लेट गए जिसके बाद भारतीय जवानों का गुस्सा शांत हुआ.

पाकिस्तानी पायलट को थोड़ी सी चोट आई थी जिसके लिए लेफ्टिनेंट जनरल जो कि उस वक्त उस बटालियन के हेड थे उन्होंने डॉक्टर को बुलाकर पायलट की ड्रेसिंग कराई और फिर एक कप चाय पिलाई. इसके बाद एच एस पनाग ने पाकिस्तानी पायलट से पूछताछ की.

साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया और पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में निर्मित किया.

यह भी पढ़ें-

केन्द्रीय कैबिनेट ने दी आधार अध्यादेश को मंजूरी, अब आईडी प्रूफ के तौर पर होगा इस्तेमाल मसूद अजहर पर पाक की नई ड्रामेबाजी, विदेश मंत्री कुरैशी बोले- पुख्ता सबूत दें तो होगा एक्शन देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget