एक्सप्लोरर

जूझते मालदीव के लिए इंडिया ने फिर बढ़ाया हाथ, गदगद मोइज्जू हुए PM मोदी के शुक्रगुजार; कह दी ये बात!

India Maldives Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद मुइज्जू के बीच पांच समझौतों पर मुहर लगी, जिसमें मुद्रा विनिमय पर एक समझौता भी शामिल है.

India Maldives Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आज सोमवार (07 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात की और पीएम मोदी को मालदीव आने का न्यौता भी दिया. दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोहम्मद मुइज्जू की ओर से बयान जारी किया. जिसमें लिखा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को पिछले कुछ वर्षों में मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें टी-बिल के रोलओवर के रूप में हाल ही में बजटीय सहायता भी शामिल है - राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू."

द्विपक्षीय वार्ता के बाद हैदराबाद हाउस में क्या बोले मुइज्जू?

हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद मुइज्जू ने कहा, "मालदीव हमारे देशों और हमारे क्षेत्र में शांति और विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध मित्र बना रहेगा." उन्होंने पीएम मोदी को राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अगले साल मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया.

मालदीव के लिए आर्थिक मदद पर मुइज़ू ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को पिछले कुछ वर्षों में मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें हाल ही में टी (ट्रेजरी) बिलों के रोलओवर के रूप में बजटीय सहायता भी शामिल है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं 400 मिलियन डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप समझौते के अलावा 30 बिलियन रुपये के रूप में सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए आभारी हूं, जो हमारे सामने मौजूद विदेशी मुद्रा मुद्दों को हल करने में सहायक होगा. आज की हमारी चर्चाओं ने मालदीव की आर्थिक लचीलापन और स्थिरता को मजबूत करने वाले आगे के उपायों पर लगे रहने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया."

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत संकट के समय में मालदीव के लिए सबसे पहले खड़ा हुआ है, चाहे वह महामारी हो या पीने के पानी की कमी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया है.

दोनों देशों के बीच कौन से समझौते हुए?

दोनों देश के नेताओं के बीच पांच समझौतों पर मुहर लगी, जिसमें मुद्रा विनिमय पर एक समझौता भी शामिल है. अन्य समझौते न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण, भ्रष्टाचार की रोकथाम, कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण, खेल और युवा मामलों पर हैं. उन्होंने मालदीव में रुपे कार्ड भी लॉन्च किया, 700 सामाजिक आवास इकाइयां सौंपी और हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नए हवाई अड्डे के रनवे का उद्घाटन किया.

ये भी पढ़ें: इंडिया आउट कैंपेन, बयानबाजी और भारतीयों की वापसी... क्या माफ करेंगे PM मोदी? मुइज्जू के दौरे पर पाक एक्सपर्ट ने खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget