एक्सप्लोरर

कौन होगा संयोजक, कैसा होगा लोगो...'INDIA' गठबंधन की मुंबई बैठक में होंगे कई फैसले? 10 बड़ी बातें

I.N.D.I.A Meet In Mumbai: मुंबई में हो रही इस बैठक की मेजबानी यूबीटी कर रही है, यह इंडिया गठबंधन की बंगलुरू के बाद हो रही दूसरी सबसे बड़ी बैठक है जिसमें इस गठबंधन का लोगो जारी किया जा सकता है.

I.N.D.I.A Alliance Meet In Mumbai: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) के नेता गुरुवार (31 अगस्त 2023) को मुंबई में दो दिवसीय बैठक करने जा रहे हैं. मुंबई में इस बैठक की मेजबानी उद्धव बाला साहब ठाकरे की शिवसेना कर रही है. इस बैठक में दोनों नेता सभी 24 विपक्षी पार्टियों के लिए एक समन्वय समिति की स्थापना करने जा रहे हैं. 

विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति और अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे. उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम) का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है.

विपक्ष की तीसरी बैठक में क्या-क्या होगा? ये है बड़ी बातें

1. यह बैठक मुंबई के एक लग्जरी होटल ग्रैंड हयात में आयोजित की जा रही है. इससे पहले इसकी पिछली बैठकें पटना और बेंगलुरु में हुई थी.

2. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं.

3. इस बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मामला सीट शेयरिंग का होगा.

4. इस बैठक में इस गठबंधन का आधिकारिक लोगो जारी किया जाएगा. कहा जा रहा है इसी लोगो के आधार पर आगामी चुनाव लड़े जाने की योजना है. 

5. इस बैठक में और विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कवायद पर चर्चा की जाएगी. वहीं इस कवायद को अंजाम देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इसका अगुआ यानी संयोजक बनाया जा सकता है. 

6. इस बैठक में प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार पर चर्चा नहीं होगी. विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि विपक्षी नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही जीते हुए एमपी इस बात का फैसला करें कि इस गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा. 

7. विपक्षी गठबंधन की यह कवायद हाल ही में खत्म हुए मानसून सेशन के बाद हो रही है. इस गठबंधन में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल ही सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे.

8. राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर मुंबई कांग्रेस उनका अभिनंदन करेगी. 

9. विपक्षी गठबंधन की इस बैठक से पहले एमवीए बुधवार (30 अगस्त 2023) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इस प्रेस कान्फ्रेंस की अध्यक्षता एनसीपी नेता शरद पवार करेंगे.

10. I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले अब तर 24 छोटी बड़ी पार्टियां एकजुट हो चुकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि यह आने वाले दिनों में बीजेपी की कितनी राह रोक पाती हैं. 

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां, केंद्र सरकार ने दिया नोटिस, लिस्ट में दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget