एक्सप्लोरर

Chandrayaan: चंद्रयान 4 और 5 का मॉडल रेडी- ISRO चीफ ने कर दिया साफ, मून मिशन के लिए ऐसा है इंडिया का फ्यूचर प्लान

23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. बता दें कि इसी दिन 2023 में चंद्रयान-3 को सफलता मिली थी. भारत अब चंद्रयान-4 और चंद्रयान को सफल करके इतिहास रचेगा. 

Chandrayaan: चंद्रयान-3 पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था. केंद्र सरकार ने इस साल से हर 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया. केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दो और चंद्र मिशनों (चंद्रयान 4 और 5) की तैयारी में जुट गया है. 

पहले अंतरिक्ष दिवस के कर्टेन रेजर के अवसर पर मीडिया से बातचीत में करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, चंद्रयान-3 एक प्रमुख उपलब्धि थी और अब चंद्रयान-4 और 5 का प्रक्षेपण किया जाएगा. एक साल पहले भारत चंद्रमा पर यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना था.

जानिए चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशन को

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशन की तैयारी मेंं जुटा है चंद्रयान-4 का लक्ष्य चंद्रमा से महत्वपूर्ण नमूनों को वापस लाना है. जबकि चंद्रयान-5, JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency) के सहयोग से, चंद्रमा के छाया वाले क्षेत्रों का पता लगाएगा. 

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले चरण के चंद्र मिशन - चंद्रयान 4 और 5 के लिए डिजाइन पूरा कर लिया है और इस सिलसिले में सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की सतह पर सहजता से उपकरण उतारने के बाद पृथ्वी के इस उपग्रह की चट्टानों और मिट्टी को धरती पर लाना, चंद्रमा से एक अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करना, चंद्रमा की कक्षा में अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रयोग का प्रदर्शन करना और नमूनों को वापस लाना शामिल है.

इसरो जारी कर सकता है तस्वीरें

23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के मौके पर इसरो चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी कुछ तस्वीरों को जारी कर सकता है. वैसे तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ISROSpaceflight नाम के हैंडल से चंद्रयान-3 मिशन और चांद की सतह की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया गया है. हालांकि, इसरो की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

भारत का 'मून मिशन'

इसरो के अधिकारियों ने कहा था कि चंद्रयान-4 मिशन का लक्षित प्रक्षेपण वर्ष 2028 है. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अगले पांच वर्षों में 70 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की योजना बना रही है, जिसमें सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा के लिए उपग्रहों का एक समूह भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि इन 70 उपग्रहों में ‘नाविक’ क्षेत्रीय दिशा सूचक प्रणाली के लिए चार उपग्रह शामिल हैं जो अवस्थिति निर्धारण, दिशा सूचना सेवा प्रदान करेंगे. साथ ही, इनसैट 4डी मौसम उपग्रह, रिसोर्ससैट श्रृंखला के उपग्रह, रिमोट सेंसिंग और उच्च रिजोल्यूशन इमेजिंग के लिए कार्टोसैट उपग्रह शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: MOTN Survey: यूपी में हार का असर या कुछ और? घट गई योगी आदित्यनाथ की पॉपुलैरिटी, जानें- फिर कौन नंबर-1 CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया'
पीएम मोदी का बड़ा बयान, 'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया'
'इटली के साथ मजबूत संबंध...', कांग्रेस के PM मोदी-मेलोनी के बयान पर बोला MEA
'इटली के साथ मजबूत संबंध...', कांग्रेस के PM मोदी-मेलोनी के बयान पर बोला MEA
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget