एक्सप्लोरर

India Weather: एमपी, यूपी और दिल्ली समेत इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Rainfall Alert: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे. कई हिस्सों में हल्की बारिश (Rain) हो सकती है. यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है

IMD Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में बारिश (Rainfall) और बाढ़ (Flood) से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से लोग बेहाल हैं. आज भी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभवना जताई गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 17 सितंबर को यानी आज बादल छाए रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनएनसीआर में दो दिन से हो रही बारिश से गर्मी कम हुई है. 16 सितंबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. इस दौरान औसत तापमान करीब 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा. है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 17 से 22 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है. आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

यूपी के कई हिस्से बारिश से बेहाल

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तेज बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात की वजह से हुए हादसों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. लखनऊ में हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना है. यूपी के सीतापुर में हो रही तेज बारिश के चलते किसानो की मुश्किलें भी बढ़ गयी है. आसमान से बरसी आफत ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

मध्य प्रदेश में आफत की बारिश 

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बरसात से लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है. शिवपुरी में 3 दिनों झमाझम बारिश के बाद 
नदी-नालों में तेज उफान है. बदरवास के रामपुरिया में पानी में डूबे पुल को लोग जान पर खेलकर पार करते दिखे. मंडला में ऊपरी इलाके में बारिश से नर्मदा नदी फिर उफान पर है. नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कन्हार, बुढनेर, बंजर, सुरपन नदी भी उफान पर है. कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया. उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी भी उफान पर है. कटनी, रतलाम के कई इलाके बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं.

महाराष्ट्र के कई इलाके बारिश से बेहाल

महाराष्ट्र के ठाणे समेत कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है. शुक्रवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के कुछ रेलवे ट्रैक भी पानी में पूरी तरह से डूबे दिखे थे. मुंबई और कोंकण इलाके में तेज बारिश से लोग परेशान हैं. आज भी हल्की बारिश होने के आसार. वहीं, मुंबई में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. पुणे में भारी बारिश की वजह से खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मुला मुठा नदी का जलस्तर बढ़ गया. 

किन-किन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आज बारिश (Rainfall) की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार (Bihar Raifall) के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal), तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभवना जताई गई है. बाकी पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget