एक्सप्लोरर

Weather Forecast: होली से पहले ही झुलसा भारत! गुजरात बना देश का सबसे गर्म राज्य, पारा 42°C के पार, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather Update: होली से पहले ही देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है. महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है जिससे हीटवेव का खतरा बढ़ गया है.

Weather News: मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में सामान्य से ज्यादा गर्मी दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में स्वास्थ्य जोखिम की चेतावनी जारी की है जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. गुजरात को रेड अलर्ट पर रखा गया है जबकि महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे हाई प्रेशर सिस्टम को इस हीटवेव के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. मौसम वैज्ञानिक एस.डी. सनप के अनुसार, इस उच्च दबाव प्रणाली की वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है. हीटवेव की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालों में बुजुर्ग, बच्चे और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है.

महाराष्ट्र और राजस्थान में भी गर्मी का कहर

महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. पुणे में बुधवार (12 मार्च) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जहां कोरेगांव पार्क और लोहेगांव में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह राजस्थान में भी कई जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है. उत्तरी कोंकण खासकर मुंबई में भी इस सप्ताह की शुरुआत में लू चली. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुवार (13 मार्च) से कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है.

गुजरात बना सबसे गर्म राज्य

देशभर में तापमान के आंकड़ों को देखते हुए गुजरात को इस समय सबसे गर्म राज्य माना जा रहा है. यहां के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. राजकोट में 42.1 डिग्री सेल्सियस, अमरेली और सुरेन्द्रनगर में 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रहा. पोरबंदर में तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं महाराष्ट्र के अकोला में 41.3 डिग्री सेल्सियस और चंद्रपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में हल्की राहत मिलने की संभावना है, लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है. ऐसे में लोगों को एक्टिव रहने और गर्मी से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण आग से धधक उठी फिलीपींस की राजधानी, 500 लोग बेघर हुए, यहां आगजनी आम बात क्यों?
भीषण आग से धधक उठी फिलीपींस की राजधानी, 500 लोग बेघर हुए, यहां आगजनी आम बात क्यों?
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण आग से धधक उठी फिलीपींस की राजधानी, 500 लोग बेघर हुए, यहां आगजनी आम बात क्यों?
भीषण आग से धधक उठी फिलीपींस की राजधानी, 500 लोग बेघर हुए, यहां आगजनी आम बात क्यों?
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
America Venezuela Conflict: वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
Embed widget