एक्सप्लोरर

G20 Summit: केंद्र ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, भारत में होने वाले G20 समिट की रणनीतियों पर चर्चा, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

India G20 Summit: ये सर्वदलीय बैठक सोमवार शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होगी. यहां नेताओं को भारत की जी20 अध्यक्षता और देश के लिए इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी.

India G20 Summit 2023: केंद्र सरकार ने आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े सुझाव, चर्चा और रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने बुलाई है. इसमें शामिल होने के लिए 40 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगी, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहेंगे.

भारत को आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले संगठन जी-20 की अध्यक्षता मिली है. इसके तहत भारत में करीब 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जी20 के महत्व को लेकर घरेलू राजनीतिक समर्थन हासिल करने की कोशिश में सोमवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मिलेंगे और उन्हें भारत के इस अद्वितीय अवसर के महत्व के बारे में बताएंगे.

PM मोदी शेयर करेंगे प्लान

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में साल भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे, जो उनकी सरकार ने अगले साल सितंबर में नई दिल्ली में जी20 नेताओं के प्रमुख शिखर सम्मेलन से पहले बनाई है. सूत्रों की मानें तो सरकार इस बैठक में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव, चर्चा करने रणनीतियों को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा कर सकती है. सोमवार शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होने वाली सर्वदलीय बैठक में नेताओं को भारत की जी20 अध्यक्षता और देश के लिए इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी.

भारत जी20 शेरपा क्या बोले?

इससे पहले रविवार को भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने पर पहली पैनल चर्चा में कहा कि हम सभी के सामने एक बड़ी चुनौती है. दुनिया उथल-पुथल के बीच है. हम एक बड़े भू-राजनीतिक संकट से गुजर रहे हैं, जो यूरोप में हम सभी के सामने देखा जा रहा है. हमने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को टूटते हुए देखा है, हम दुनिया के 70 देशों को ग्लोबल कर्ज से पीड़ित देख रहे हैं, हम जलवायु कार्रवाई और जलवायु वित्त के विशाल संकट को देख रहे हैं और ऊपर से हम साक्षरता, स्वास्थ्य, पर्यावरण की चुनौतियों को देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आबादी का एक बड़ा वर्ग गरीबी रेखा से नीचे जा रहा है. उन्होंने कहा इसके अलावा मुद्रास्फीति और वैश्विक विकास की मंदी की चुनौती है संकट की इस घड़ी में भारत जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड सियासी मुद्दा या वास्तविक जरूरत? क्या कहता है संविधान, जानें हर पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget