एक्सप्लोरर

Air India की एक और फ्लाइट में शख्स ने किया पेशाब, पुलिस की छापेमारी, DGCA ने पूछा- क्यों नहीं लें एक्शन? 10 बड़ी बातें

Air India Flight: 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पेशाब कांड पर डीडीसीए ने नाराजगी जताई है.

Man Urinating In Air India Flight: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पेरिस से दिल्ली आ रहे विमान में शख्स ने महिला यात्री के कंबल में पेशाब कर दिया. इस मामले में एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने लिखित माफी मांग ली है.

उधर 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई इसी तरह की घटना पर एअर इंडिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को अपना जवाब भेज दिया है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया ने चार जनवरी के नोटिस पर गुरुवार को डीजीसीए को जवाब भेजा. इसमें 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 102 में हुई घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है.

इन घटनाओं पर 10 बड़ी बातें

  1. पीटीआई के मुताबिक, पेरिस से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह करीब 9:40 पर दिल्ली में लैंड हुई थी. पूरे मामले को लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी को बताया गया कि पुरुष यात्री ने शराब पी हुई थी और वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था. फिर उसने नशे में महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था. 
  2. ये घटना 6 दिसंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 142 में हुई थी. एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को दिल्ली में CRPF ने पकड़ा, लेकिन दोनों पैसेंजर में समझौता होने के बाद पुरुष यात्री को छोड़ दिया गया था. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि सिक्योरिटी को ये जानकारी मिली थी कि पुरुष यात्री शराब के नशे में है.
  3. पीटीआई के मुताबिक, विमान के पायलट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था. आरोपी के माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी. अधिकारियों ने गुरुवार (5 जनवरी) को यह जानकारी दी.
  4. महिला यात्री ने शुरुआत में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसने पुलिस केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया. जिसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पेशाब करने वाले यात्री को इमिग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताओं के बाद जाने दिया.
  5. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया, "आरोपी के लिखित माफी मांगने के बाद दोनों यात्रियों के बीच आपसी समझौता हो गया था. जिसके बाद आरोपी को जाने दिया गया था." यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री किस श्रेणी में यात्रा कर रहे थे.
  6. 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई इस तरह की घटना पर डीजीसीए ने नाराजगी जताई है. डीजीसीए ने कहा, "एयरलाइन का आचरण गैर पेशेवर प्रतीत होता है, जिसके कारण प्रणालीगत विफलता हुई है." डीजीसीए ने 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में पेशाब करने की घटना के लिए एयर इंडिया के अधिकारियों, चालक दल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
  7. न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में यूरीनेट करने की घटना पर डीजीसीए ने पूछा, "ड्यूटी में लापरवाही के लिए एयर इंडिया के अधिकारियों, चालक दल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए?" वहीं, एयर इंडिया ने डीजीसीए को बताया कि उसके कर्मचारियों ने शिकायत इसलिए नहीं की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.
  8. एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ने के लिए कई टीमें भेजीं थीं, लेकिन वह फरार हो गया था. वहीं, डीजीसीए ने पूछा है कि उनके कर्तव्यों में लापरवाही के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? डीजीसीए ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आता है कि विमान में अनियंत्रित यात्रियों को संभालने से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया गया.
  9. एयर इंडिया ने डीजीसीए से कहा, "मुंबई के एक कारोबारी की ओर से महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब किए जाने के मामले में उसके कर्मचारियों ने संबंधित कानूनी कदम इसलिए नहीं उठाए थे, क्योंकि ऐसा लगा था कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हो गया और महिला ने कार्रवाई के लिए अपना प्रारंभिक अनुरोध वापस ले लिया था."
  10. 26 नवंबर वाली घटना में आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिका की एक कंपनी में भारत चैप्टर का उपाध्यक्ष है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मिश्रा मुंबई के रहने वाले हैं. हमने अपनी टीम को उनके ज्ञात ठिकानों पर मुंबई भेजा था लेकिन वह फरार हैं. हमारी टीम उनकी तलाश कर रही है."

ये भी पढ़ें-Mayor Election 2023: एमसीडी मेयर चुनाव से पहले एलजी के इन दो फैसलों ने दिल्ली में मचा दी हलचल, समझें पूरा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: रील लाइफ खत्म तो मौत को लगा रहे गले... शौहरत की कमी कैसे मार देती?
रील लाइफ खत्म तो मौत को लगा रहे गले... शौहरत की कमी कैसे मार देती?
200 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, लोकल करेंसी में लेन-देन, भारत-UAE का मेगा प्लान
200 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, लोकल करेंसी में लेन-देन, भारत-UAE का मेगा प्लान
CBSE की 3 भाषा नीति में छठी के बच्चों को छूट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CBSE की 3 भाषा नीति में छठी के बच्चों को छूट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

वीडियोज

Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs
Komal Rani की पोस्ट के बाद Govinda और Sunita Ahuja की कंट्रोवर्सी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।
Bollywood News: हीरो की ‘स्मोकिंग स्टाइल’ पर बवाल, संजय गुप्ता ने छेड़ी नई बहस! (28.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget