एक्सप्लोरर

'ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर किसी भी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर निर्भर करता है, क्योंकि...', बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा वर्ल्ड ऑर्डर किसी भी देश की संप्रभुता और उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा पर निर्भर करता है.

Rajnath Singh At National Defence College: ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर किसी भी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर निर्भर करता है. क्योंकि आतंकवाद को सीमा-पार से मिल रहे समर्थन के चलते आंतरिक सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा के बीच अंतर लगातार कम होता जा रहा है. यही वजह है कि साइबर-अटैक (Cyber Attack) और इंफोर्मेशन वॉरफेयर (Information Warfare) जैसे खतरों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों को एक साथ प्रयास करने होंगे. ये मानना है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के दीक्षांत समारोह को संबोधन कर रहे थे. इस दौरान उन्होनें कहा कि आतंकवाद के लिए ट्रेनिंग, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई तक देश से बाहर से हो रही है. यही वजह है कि इंटरनेल सिक्योरिटी और एक्सटर्नल सिक्योरिटी के बीच अंतर घटता जा रहा है. 

वर्ल्ड ऑर्डर के लिए है बेहद जरूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय-सुरक्षा किसी एक देश के लिए 'जीरो-सम-गेम' नहीं है बल्कि ग्लोबल 'वर्ल्ड-ऑर्डर' यानि वैश्विक-व्यवस्था के लिए बेहद जरुरी है. देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों में से एक, एनडीसी के दीक्षांत समारोह में भारत के सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ सैन्य अफसर, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के अलावा मित्र-देशों के मिलिट्री ऑफिसर भी मौजूद थे.

राजनाथ सिंह ने साफ तौर से कहा कि भारत ऐसी विश्व-व्यवस्था चाहता है जो बहु-गठबंधन नीति पर आधारित हो ना कि कुछ देशों को अपने को दूसरे देशों से श्रेष्ठ समझने पर.

क्या है पीएम मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा का केंद्र बिंदु?
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य केंद्र-बिंदु राष्ट्रीय सुरक्षा है. उन्होनें कहा कि देश की पूर्ण क्षमता का उपयोग तभी किया जा सकता है जब उसके हितों की रक्षा ठीक प्रकार से की जा सके. इंफोर्मेशन वॉरफेयर यानि सूचना-युद्ध पर चिंता जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध में इसका प्रसार खुलकर सामने आया है. सोशल मीडिया पर दोनों ही देश अपने-अपने तरह से युद्ध का वर्णन कर रहे हैं.

किन देशों में पैदा हुआ है खाद्यान्न संकट?
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब किसी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा होता है तो उसका पूरी दुनिया पर पड़ता है. उन्होनें कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते एशिया और अफ्रीका में खाद्य संकट पैदा हो गया है. क्योंकि रूस और यूक्रेन को ब्रेड-बास्केट ऑफ द वर्ल्ड माना जाता है. दोनों देश मिलकर दुनिया के लगभग एक तिहाई गेहूं और जौ का निर्यात करते हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के चलते अंतरराष्ट्रीय उर्जा आपूर्ति भी बाधित हुई है और उर्जा आयात भी बहुत मंहगा हो गया है.

Delhi Pollution: तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, कहा- हर किसान को पराली जलाना बंद करने का आदेश नहीं दे सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget