एक्सप्लोरर

Shinzo Abe Death: शिंजो आबे से पहले इन विदेशी नेताओं के लिए भी भारत में हुआ राष्ट्रीय शोक का एलान

 India National Mourning: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. इससे पहले भी भारत में कई विदेशी नेताओं की मौत पर राष्ट्रीय शोक मनाया गया है

India National Mourning: जापान (Japan) में शुक्रवार के दिन पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिंजो आबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई, उनकी मौत पर एशिया समेत दुनिया के बाकी देशों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शिंजो आबे के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदानाएं व्यक्त करने के साथ ही 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक (National Mourning) की घोषणा की है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज ने भी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत पर दुख व्यक्त किया है. आइए जानते हैं भारत में अब तक किन विदेशी नेताओं के निधन पर राजकीय शोक मनाया गया है.

आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय शोक

भारत में 9 जुलाई को शनिवार के दिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. इससे पहले इसी साल 14 मई 2022 के दिन संयुक्त अरब अमीरात के शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था.

मॉरिशस के प्रधानमंत्री की मौत पर हुआ था राष्ट्रीय शोक का ऐलान

भारतीय मूल के मॉरिशस के राजनीतिज्ञ और मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर आसीन होने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत में 5 जून 2021 को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी. इससे पहले 10 जनवरी 2020 के दिन ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद का निधन होने पर 13 जनवरी 2020 को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था

साल 2015 में सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री और तीन दशक तक इस पद पर काबिज रहने वाले ली कुआन यू के निधन पर भारत में 29 मार्च 2015 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी. ली कुआन यू का निधन 23 मार्च 2015 को हुआ था.

पोप जॉन पॉल द्वितीय की मृत्यु पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक

इससे पहले भारत में पोप जॉन पॉल द्वितीय की मृत्यु के बाद तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी. यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक अप्रैल 2005 में पोप जॉन पॉल द्वितीय की मृत्यु के बाद हुआ. पोप जॉन पॉल द्वितीय की मृत्यु 2 अप्रैल 2005 को हुई थी. वहीं उनका अंतिम संस्कार उनकी मौत के छह दिन बाद 8 अप्रैल 2005 को हुआ था.

ल्सन मंडेला के निधन पर पांच दिवसीय राजकीय शोक 

साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेल्सन मंडेला (Dr. Nelson Mandela) का निधन 5 दिसंबर के दिन हुआ था. जिन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से भी सम्मानित किया गया था. यह सम्मान नेल्सन मंडेला को साल 1990 में दिया गया था. डॉ नेल्सन मंडेला के सम्मान में भारत में 6 से 10 दिसंबर तक पांच दिवसीय राजकीय शोक मनाया गया था. वहीं साल 1989 में ईरान (Iran) के अयातुल्ला खुमैनी (Ayatollah Khomeini) की मौत के बाद भारत में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी.

इसे भी पढ़ेंः
Shinzo Abe Killed: 'कायराना और बर्बर हमला', शिंजो आबे को बीच रास्ते में मार दी गई गोली, जानिए घटना से जुड़ी बड़ी बातें

UK New Prime Minister: ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के लिए दावेदारी पेश की, वीडियो जारी कर किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget