एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: कोरोना को लेकर राहत की खबर, बीते 24 घंटों में 4417 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस 60 हजार से कम

India covid-19 Updates: भारत में कोरोना की रफ्तार अब कमजोर हो रही है. बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 5 हजार से कम मामले दर्ज किए गए. वहीं 23 लोगों की मौत भी हुई है.

India Covid-19 Update: भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है. देश में कोविड मामलों का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में संक्रमण के 5 हजार से कम यानी कुल 4 हजार 417 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 44 लाख 66 हजार 862 हो गई है.

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 52 हजार 336 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 23 लोगों की मौत भी हुई है. कोविड-19 महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 28 हजार 30 हो गई है. बीते 24 घंटों में देश में 6 हजार 32 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है. इसी के साथ संक्रमण से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 38 लाख 86 हजार 496 हो गई है.

पिछले 24 घंटों में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति
जहां तक वैक्सीनेशन की बात है तो बीते 24 घंटों में देश में 19 लाख 93 हजार 670 और कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी गई. इसी के साथ भारत में अब तक वैक्सीन शॉट्स की कुल संख्या 213 करोड़ 72 लाख 68 हजार 615 तक पहुंच गई है.

बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में आई कमी
बता दें कि 6 सितंबर को पूरे भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में 1 हजार 638 की कमी देखी गई है. वहीं देश में रिकवरी रेट 98.69% बना हुआ है, जबकि मृत्यु दर 1.19% है. वहीं कुल मामलों से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य महाराष्ट्र (8105403), केरल (6762566), कर्नाटक (4055230), तमिलनाडु (3571030) और आंध्र प्रदेश (2337260) हैं. जबकि सबसे सक्रिय मामलों वाले पांच राज्य केरल (10084), महाराष्ट्र (8162), तमिलनाडु (4990), कर्नाटक (4872), और असम (2819) हैं. वहीं कोविड-19 से सबसे अधिक मृत्यु वाले पांच राज्य महाराष्ट्र (148267), केरल (70859), कर्नाटक (40249), तमिलनाडु (38036), और दिल्ली (26481) हैं.

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की आज PM Modi से मुलाकात, रक्षा-व्यापार समेत कई समझौतों पर लग सकती है मुहर

Breaking News Live: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, बोलीं- गरीबी हटाने के लिए साथ-साथ लड़ेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget