एक्सप्लोरर

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की आज PM Modi से मुलाकात, रक्षा-व्यापार समेत कई समझौतों पर लग सकती है मुहर

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी. इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है.

Sheikh Hasina Meeting With PM Modi: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है. शेख हसीना आज पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगी और कई अहम मुद्दों पर व्यापक बातचीत भी करेंगी. दोनों पक्षों के रक्षा, व्यापार और नदी जल बंटवारे सहित प्रमुख क्षेत्रों में समझौते करने की भी उम्मीद है. इसमें कुशियारा नदी के पानी के अंतरिम बंटवारे के लिए समझौता ज्ञापन भी शामिल है. 

भारत और बांग्लादेश के बीच ओवरऑल रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में बढ़ रहे हैं, दोनों प्रधानमंत्रियों ने 2015 से अब तक 12 बार मुलाकात की हैं. पिछले साल मार्च में, पीएम मोदी ने शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी और मुक्ति संग्राम के 50 साल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बांग्लादेश की यात्रा की थी.  भारत ने 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी की थी, जिसके कारण बांग्लादेश को मुक्ति मिली थी.

शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगी
इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और कारोबारी गौतम अडानी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. हसीना अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी.  दिल्ली आने के कुछ घंटे बाद, हसीना ने दरगाह निजामुद्दीन औलिया का भी दौरा किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हसीना के दिल्ली पहुंचने पर ट्वीट किया था, ‘‘बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नयी दिल्ली आगमन पर रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह यात्रा दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी.’’

गुरुवार को अजमेर में चिश्ती की दरगाह जाएंगी हसीना
बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री राजस्थान के अजमेर में सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह जाएंगी. हसीना के प्रतिनिधिमंडल में कई मंत्री-वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और मुक्ति संग्राम मंत्री के मोजम्मेल हक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में भारी बारिश बनी मुसीबत, बेंगलुरु में जल भराव से बेहाल हुए लोग, हुबली में घरों में घुसा पानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget