एक्सप्लोरर

Corona Update: 2 महीने बाद आज सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 2677 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 6 June: अभी भी दुनिया में कोरोना से हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का ग्राफ लगातार गिर रहा है लेकिन कोविड से मौत के आंकड़ों में उतार चढ़ाव जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 14 हजार 460 नए कोरोना केस आए और 2677 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 89 हजार 232 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 77,449 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 5 अप्रैल को (96,982) को दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 24वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 5 जून तक देशभर में 23 करोड़ 13 लाख 22 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 33 लाख 53 हजार 539 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 36 करोड़ 47 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.36 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 88 लाख 9 हजार 339
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 69 लाख 84 हजार 781
  • कुल एक्टिव केस- 14 लाख 77 हजार 799
  • कुल मौत- 3 लाख 46 हजार 759

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

राज्यों में कोरोना के आंकेड़ें:

  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के 414 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1683 लोग डिस्चार्ज हुए और 60 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. पॉजिटिविटी दर घटकर अब 0.53% हो गई है. कुल एक्टिव केस 6731 हैं.
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10,373 नए मामले, 80 मौतें और 15,958 रिकवरी दर्ज की गई. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,28,108 है.
  • गोवा में कल 567 नए कोविड मामले, 17 मौतें और 1,433 रिकवरी दर्ज की गई. एक्टिव मामले: 8216, कुल मामले: 1,58,990.
  • मणिपुर में 717 नए मामले, 9 मौतें और 740 रिकवरी दर्ज की गई. एक्टिव मामले 9,016 हैं. प्रदेश में रिकवरी रेट 81.82 फीसदी है.
  • पुडुचेरी में बीते दिन 613 नए मामले, 12 मौतें और 1,312 रिकवरी दर्ज की गई. एक्टिव मामलों की संख्या 8,783 है.

ये भी पढ़ें-
India-China Talks Explainer: भारत-चीन की बातचीत को एक साल पूरा, नहीं सुलझा सीमा विवाद

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज, TMC ने लगाया चोरी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget