एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में 24 घंटे में 1.34 लाख नए केस आए, अबतक 22 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए

Coronavirus Cases in India Today 3 June: एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. अभी भी हर दिन सवा लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 34 हजार 154 नए कोरोना केस आए और 2887 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 11 हजार 499 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,232 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगववार को 1 लाख 32 हजार 788 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 3207 संक्रमितों की मौत हुई थी.

आज देश में लगातार 21वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 2 जून तक देशभर में 22 करोड़ 10 लाख 43 हजार 693 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 24 लाख 26 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 37 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 21.59 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 84 लाख 41 हजार 986
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 63 लाख 90 हजार 584
  • कुल एक्टिव केस- 17 लाख 13 हजार 413
  • कुल मौत- 3 लाख 37 हजार 989

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में 15,169 नए मामले आए, गुजरात में 1333 संक्रमित
महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई. इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड से होने की पुष्टि हुई. इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या एक हजार से नीचे रही. पड़ोसी राज्य गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,333 नए मामलों की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,12,063 हो गई. वहीं इस अवधि में 18 कोविड मरीजों की मौत हुई. राज्य में अबतक 9,873 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर की क्या है स्थिति? अब तक कहां पहुंचे राज्य

Explainer: बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर का खतरा? जानिए कितना गहरा है ये संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget