एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना से मौत का नया रिकॉर्ड, अबतक 3 लाख लोगों की मौत, 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस

Coronavirus Cases in India Today 24 May: भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर दूसरी- तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है लेकिन मौत के आंकड़े नहीं थम रहे हैं. कोरोना से मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 222,315 नए कोरोना केस आए और 4454 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,02,544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 84,683 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 2.40 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3741 संक्रमितों की जान गई थी.

23 मई तक देशभर में 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 9 लाख 42 हजार 722 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.28 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 67 लाख 52 हजार 447
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 37 लाख 28 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 27 लाख 20 हजार 716
  • कुल मौत- 3 लाख 3 हजार 720

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.13 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 88 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 11 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कोरोना से होने वाली मौत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु का 73 फीसदी हिस्सा
महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु देश के उन 10 राज्यों में शामिल हैं, जहां कोविड से होने वाली मौतों में 73.88 फीसदी की हिस्सेदारी है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में हुई. रोजाना पॉजिटिविटी दर घटकर 11 फीसदी हो गई है.

भारत ने लगातार आठवें दिनों तक रोजाना तीन लाख से कम नए मामले दर्ज किए हैं. भारत की रोजाना रिकवरी भी लगातार 10वें दिन रोजाना नए मामलों से आगे निकल गई है. भारत ने जनवरी 2020 से प्रतिदिन अपनी टेस्ट क्षमता को लगभग 25 लाख टेस्ट तक बढ़ा दिया है. देश में अबतक 33 लाख कोरोना टेस्ट किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

दिसंबर तक सभी भारतीयों को कोविड का टीका लगा दिया जाएगा- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अगर कोरोना नहीं हुआ, तो क्या उन्हें भी ब्लैक फंगस हो सकता है? जानिए विशेषज्ञों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget