एक्सप्लोरर

कोरोना विस्फोट: एक दिन में आए रिकॉर्ड 1.53 लाख नए केस, 6 महीने बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत

देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 25 करोड़ 66 लाख 26 हजार सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख भी पार कर गया. छठी बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 152,879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 90,584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 145,384 नए केस आए थे. बीते दिन 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 20 लाख 81 हजार 443
  • कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
  • कुल टीकाकरण- 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 डोज दी गई

महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन की आहट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. साथ ही उन्होंने जीवन रक्षा और कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 55 हजार 411 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अब कुल मामले बढ़कर 33 लाख 43 हजार 951 हो गए हैं. इस दौरान राज्य में 309 लोगों ने वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ दिया. राज्य में अब मृतकों का आंकड़ा 57 हजार 638 तक पहुंच गया है.

अबतक 10 करोड़ टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 10 अप्रैल तक देशभर में 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 35 लाख 19 हजार 987 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 8 फीसदी हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है.

ये भी पढ़ें-
सीएम योगी ने कोरोना की रोकथाम के लिए सख्‍ती और नाइट कर्फ्यू के दिए निर्देश, बोले- सतर्कता और सावधानी है जरूरी

देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Telangana High Court : बुलडोजर से पहले हाई कोर्ट की एंट्री! ओवैसी परिवार के फातिमा इंस्टीट्यूशन को मिली बड़ी राहत
बुलडोजर से पहले हाई कोर्ट की एंट्री! ओवैसी परिवार के फातिमा इंस्टीट्यूशन को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget