एक्सप्लोरर

देश में लगातार 20वें दिन दर्ज हुए 50 हजार से कम केस, 24 घंटे में आए 43 हजार मामले, कुल 93 लाख संक्रमित

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: देश में लगातार 20वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 93 लाख के पार पहुंच गए. देश में पिछले 24 घंटे में 43,082 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 492 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 39,379 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 9 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 35 हजार 715 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 55 हजार पर आ गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 3211 बढ़ गई. अब तक कुल 87 लाख 18 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 39,379  मरीज कोरोना से ठीक हुए.

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज़्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 26 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 70 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.31 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.66 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 24 घंटे में आए 5.40 लाख कोरोना केस, करीब 11 हजार की मौत, अबतक पौने दो करोड़ अभी संक्रमित

अमेरिका में लगातार 23वें दिन एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, 1300 लोगों की गई जान, 51 लाख अभी भी संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
महंगाई का डबल झटका! पेट्रोल-डीजल की कमी बढ़ाएगी महंगाई? राशन से दवाइयों तक सब पर दिखेगा असर
महंगाई का डबल झटका! पेट्रोल-डीजल की कमी बढ़ाएगी महंगाई? राशन से दवाइयों तक सब पर दिखेगा असर
बीजेपी नेता के बेटे पर पॉक्सो को लेकर विपक्ष के निशाने पर तेलंगाना की सरकार, BRS ने सीएम से पूछे ये सवाल
बीजेपी नेता के बेटे पर पॉक्सो को लेकर विपक्ष के निशाने पर तेलंगाना की सरकार, BRS ने सीएम से पूछे ये सवाल
'अब खत्म होंगी हमारी मुसीबतें', पुलवामा के आतंकी हमजा बुरहान की मौत पर नहीं रोया परिवार, जानिए क्या कहा
'अब खत्म होंगी हमारी मुसीबतें', पुलवामा के आतंकी हमजा बुरहान की मौत पर नहीं रोया परिवार, जानिए क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका वर्सेस कृति! इंस्टाग्राम पर शुरू हुई जुबानी जंग, क्या है इसके पीछे का बड़ा सच? (22-05-26)
Vasudha: Chauhan parivaar में लौटी खुशियां! अब फैमिली ट्रिप पर करीब आएंगे Dev-Vasudha
Cocktail 2 Song ‘माशूका’ पर Copy विवाद, Trolls को Pritam ने बताया अपना “Unpaid PR Team”
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड का Support, Instagram Followers में BJP-Congress को छोड़ा पीछे
Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
IPL 2026 Playoffs: अब 1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच जंग, प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर; होश उड़ा देंगे सारे समीकरण
अब 1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच जंग, प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर; होश उड़ा देंगे सारे समीकरण
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
Cockroach Tshirt Viral Video: Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
Embed widget