एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में आए 13 हजार नए केस, अब तक 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 14वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों में 12,689 नए कोरोना केस सामने आए और 137 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 13,320 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में लगातार छठे दिन 15 हजार से कम कोरोना केस दर्ज गए हैं. इससे एक दिन पहले सात महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम कोरोना संक्रमण के नए केस आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 90 हजार हो गए हैं. कुल एक लाख 53 हजार 724 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ तीन लाख 59 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 76 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है.

19 करोड़ 36 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 26 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 36 लाख 13 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 5.50 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस पौने दो फीसदी से भी कम है.

कल 5,671 लोगों को टीका दिया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से बचाव के लिए मंगलवार तक देश में 20 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है. अब तक कुल मिलाकर 20.29 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है. कल 5,671 लोगों को टीका दिया गया. गणतंत्र दिवस के कारण मंगलवार को राज्यों में टीकाकरण के लिए सीमित सत्र का आयोजन किया गया.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 11वें दिन पांच राज्यों में 194 सत्रों में शाम सात बजे तक 5615 लोगों का टीकाकरण हुआ. इनमें तमिलनाडु में 4926, कर्नाटक में 429, राजस्थान में 216, तेलंगाना में 35 और आंध्रप्रदेश में नौ लोगों का टीकाकरण हुआ. देश में अब तक सबसे ज्यादा कर्नाटक में 2,31,601 लोगों का टीकाकरण हुआ है. ओडिशा में 1,77,090, राजस्थान में 1,61,332 और महाराष्ट्र में 1,36,901 लोगों को टीके की खुराक दी गयी है.

ये भी पढ़ें- abp न्यूज़ से बातचीत में किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू-लक्खा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

ट्रैक्टर परेड: हिंसा के बाद दिल्ली में CRPF की 15 कंपनियां तैनात, जानिए कल से अबतक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget