एक्सप्लोरर

ट्रैक्टर परेड: हिंसा के बाद दिल्ली में CRPF की 15 कंपनियां तैनात, जानिए कल से अबतक क्या-क्या हुआ

प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि आंदोलन शांतिपूर्वक जारी रहेगा और आगे के कदमों पर चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. हिंसा के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है.ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद कर दिया गया है. यहां से यात्रियों को एग्जिट की अनुमति है, लेकिन एंट्री नहीं कर सकते.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है. दिल्ली में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं. हालांकि कल देर रात आंदोलनकारियों से लाला किला खाली करवा लिया गया है. कर हुई हिंसा में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, इस दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत भी हो गई. पुलिस ने इस पूरे मामले के बाद सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने माफी मांगी है और परेड को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. फिलहाल प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि आंदोलन शांतिपूर्वक जारी रहेगा और आगे के कदमों पर चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. हिंसा के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है.

फटाफट जानें कल क्या-क्या हुआ?

  1. केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में ट्रैक्टर परेड की इजाज़त मांगी थी और उन्हें शांति के साथ परेड निकालने की इजाजत दी भी गई, लेकिन किसानों की ट्रैक्टर परेड शुरु होते ही किसान दिल्ली में घुसने लगे और हिंसा शुरू हो गई.
ट्रैक्टर परेड: हिंसा के बाद दिल्ली में CRPF की 15 कंपनियां तैनात, जानिए कल से अबतक क्या-क्या हुआ
  1. ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में दाखिल हुए किसान तय रुट से अलग रास्तों पर बढ़ने लगे. जिसके बाद पुलिस ने रोड ब्लॉक लगाना शुरु कर दिया और ट्रैफिक को रिंग रोड से डायवर्ट किया गया, जिसके बाद हंगामा शुरु हो गया और नांगलोई जंग का मैदान बन गया. सिंघु बॉर्डर से निकला किसानों का काफिला इतना लंबा हो गया कि इससे जगह जगह जाम लगना भी शुरु हो गया. लेकिन परेशानी तब शुरु हुई जब काफिले ने तय रुट से दूसरे रास्ते पर जाना की कोशिश की.
  2. दिल्ली के नांगलोई में किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ने लगे. इसके बाद पुलिस के जवान सड़क पर ही बैठ गए. लेकिन प्रदर्शनकारी किसान नहीं माने और पुलिस को उन्हें तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी की.
  3. पहले आईटीओ पर हिंसा हुई और फिर किसानों का एक दल लाल किले पहुंचा और वहां हिंसा शुरू हुई. यहां प्रदर्शनकारी किसानों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान दीप सिद्धू नाम के एक शख्स ने लाल किले पर चढ़कर धर्म विशेष के झंडे लगा दिए. इसके बाद किसानों के प्रदर्शन को लेकर बवाल शुरू हो गया. पुलिस ने जैसे तैसे शख्स को नीचे उतारा और प्रदर्शनकारियों को समझाया. हालांकि लाला किले पर लहरा रहे तिरंगे से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई. लेकिन लाल किले पर हिंसा जरूर हुई.
ट्रैक्टर परेड: हिंसा के बाद दिल्ली में CRPF की 15 कंपनियां तैनात, जानिए कल से अबतक क्या-क्या हुआ
  1. डेढ़ घंटे के बाद पुलिस बल ने लाल किला से किसानों को निकालना शुरू किया. इस दौरान इंडिया गेट जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए. लाल किले की घटना को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने 12 बजे तक रूट नहीं खोला, जिसके बाद किसानों ने रूट बदला. जो रूट दिया गया था, उसपर बैरिकेड लगा दिया गया. ये घटना एक साज़िश का हिस्सा है. हमें बदनाम करने की साज़िश है.
  2. गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर आपातकालीन बैठक हुई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के दौरान आईबी निदेशक और गृह सचिव समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में हालात की समीक्षा के बाद अनेक संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए कहा गया. अब दिल्ली में पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं. ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद किसान नेताओं के नेतृत्व पर सवाल उठ रहा है.

हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित

दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. हरियाणा के तीन जिलों झझ्झर, सोनीपत और पलवल में इंटरनेट सेवा को भी बुधवार शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यह फैसले लिए.

हिंसा को लेकर सात FIR दर्ज

ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने 7 FIR दर्ज की है. गाजीपुर, अक्षरधाम, आईटीओ, लालकिले, मुकरबा चौक समेत कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. दिल्ली की सड़कों पर तलवारें लहराने की तस्वीरें भी सामने आी हैं. अक्षरधाम के पास निहंग किसानों ने नंगी तलवारें लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई.

लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद

ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद कर दिया गया है. यहां से यात्रियों को एग्जिट की अनुमति है, लेकिन एंट्री नहीं कर सकते. हालांकि बाकी सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं, सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है. ये जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी है.

यह भी पढ़ें-

कृषि कानूनों के खिलाफ ममता सरकार लाएगी विधानसभा में प्रस्ताव, दो दिन का विशेष सत्र आज से

Farmer Protest: दीप सिद्धू पर जमकर बरसे गुरनाम सिंह चढूनी, कहा- यह किसानों का आंदोलन है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget