एक्सप्लोरर

देश में 1 लाख के करीब कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 81 हजार नए मामले, 78 हजार ठीक भी हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 64 लाख मामले हो चुके हैं. इनमें से करीब एक लाख मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 81,484 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. जबकि 78,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए. हालांकि 1095 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 लाख 94 हजार हो गई है. इनमें से 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 42 हजार हो गई और 53 लाख 52 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है.

ICMR के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 67 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.56% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 15% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से एक दिन में मौत का टूटा रिकॉर्ड, अर्जेंटीना में 7 गुना ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

अमेरिका-ब्राजील में 24 घंटे में आए भारत जितने नए कोरोना केस, 68 हजार ठीक हुए, 1725 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग
असम के धेमाजी में डिकारी नदी का रौद्र रूप, जोनाई में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, टापू पर फंसे कई लोग
नई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बादलों का डेरा, केरल से बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
नई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बादलों का डेरा, केरल से बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
आर्मी के विमान से सालाना गर्मियों की यात्रा पर लेह पहुंचे दलाई लामा, मनाएंगे 91वां जन्मदिन, इलाके में Z प्लस सुरक्षा
आर्मी के विमान से सालाना गर्मियों की यात्रा पर लेह पहुंचे दलाई लामा, मनाएंगे 91वां जन्मदिन

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget