एक्सप्लोरर

दुनिया में कोरोना से एक दिन में मौत का रिकॉर्ड टूटा, अर्जेंटीना में 7 गुना ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत क्रमश: अर्जेंटीना, भारत और अमेरिका में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसारता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे में दुनिया में रिकॉर्ड 8,826 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 17 अप्रैल को 8513 लोगों की जान गई थी. ये आंकड़ा अर्जेंटीना में सात गुना अधिक मौत की संख्या बढ़ने की वजह से बढ़ है. अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा 3352 मौत हुई है. इससे पहले अर्जेंटीना में 22 सितंबर को सबसे ज्यादा 470 मौत देखी गई थी.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 44 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 27 हजार (3%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 56 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 77 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख 13 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लाख 25 हजार मरीज इस वायरस से उभरकर ठीक भी हुए हैं. हालांकि 8 हजार 826 लोगों की जान भी चली गई.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 75 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:          केस- 7,494,178, मौत- 212,655
  • भारत:                केस- 6,391,960, मौत- 99,804
  • ब्राजील:             केस- 4,849,229, मौत- 144,767
  • रूस:                  केस- 1,185,231, मौत- 20,891
  • कोलंबिया:         केस- 835,339, मौत- 26,196
  • पेरू:                   केस- 814,829, मौत- 32,463
  • स्पेन:                  केस- 778,607, मौत- 31,973
  • अर्जेंटीना:           केस- 765,002, मौत- 20,288
  • मैक्सिको:           केस- 743,216, मौत- 77,646
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 676,084, मौत- 16,866

21 देशों में 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 21 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड: चिड़ियाघर से हटाये गए पांच तोते, लोगों को दे रहे थे गालियां

महामारी के कारण दुनिया में 10 लाख मौत से ज्यादा है वास्तविक आंकड़ा: WHO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget