एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 5 महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम आए मामले, 24 घंटे में 31 हजार ठीक हुए, 338 की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, टर्की के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: दुनिया में अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. लेकिन अब भारत में संक्रमण फैलने की रफ्तार पहले से कम हो गई है. ब्राजील, जर्मनी, टर्की समेत कई देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं. देश में लगातार पांचवे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं और पांच महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम मामले बढ़े हैं. पिछले 24 घंटे में 22,890 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 338 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 31,087 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 करोड़ के पास पहुंच गया है. चार दिन पहले 14 दिसबंर को 22,065 कोरोना केस दर्ज किए गए थे, इससे पहले 7 जुलाई को 22,753 मामले आए थे.

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पास स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 99 लाख 79 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 44 हजार 789 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 13 हजार हो गए. अब तक कुल 95 लाख 20 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

देश में करीब 16 करोड़ कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 17 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 89 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 21 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में दूसरे दिन लगातार 7 लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मौत, अबतक 16.67 लाख की गई जान

अमेरिका में इस महीने 13वीं बार दो लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, लगातार दूसरे दिन तीन हजार से ज्यादा मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
India Japan Summit 2026: भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे
भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget