एक्सप्लोरर

दुनियाभर में दूसरे दिन लगातार 7 लाख से ज्यादा कोरोना केस आए, 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मौत, अबतक 16.67 लाख की गई जान

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 52 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 28लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं.

World Coronavirus Update: पूरी दुनिया अभी भी कोरोना महामारी की गिरफ्त में है. लगातार दूसरे दिन सात लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 7.09 लाख नए मामले सामने आए और 12,519 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 11 दिसंबर को सबसे ज्यादा 7.12 लाख केस और 16 दिसंबर को सबसे ज्यादा 13,558 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद ब्राजील, जर्मनी, इटली, मैक्सिको, रूस, ब्रिटेन, पोलांड, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 52 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 28 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल साढ़े सात करोड़ में से दो करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 22 हजार से ज्यादा नए केस आए और 3,013 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में करीब एक करोड़ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 26 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 68 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 17,618,757, मौत- 317,664
  • भारत:       केस- 9,977,834, मौत- 144,829
  • ब्राजील:     केस- 7,111,527, मौत- 184,876
  • रूस:         केस- 2,762,668, मौत- 49,151
  • फ्रांस:        केस- 2,427,316, मौत- 59,619
  • टर्की:         केस- 1,955,680, मौत- 17,364
  • यूके:          केस- 1,948,660, मौत- 66,052
  • इटली:       केस- 1,906,377, मौत- 67,220
  • स्पेन:         केस- 1,805,633, मौत- 48,777
  • अर्जेंटीना: केस- 1,524,372, मौत- 41,534

किस देश में हुई कितनी मौत? दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 11 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 184,876 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (115,769), इटली (67,220), ब्रिटेन (66,052), फ्रांस (59,619), ईरान (53,095), रूस (49,151), स्पेन (48,777), अर्जेंटीना (41,534), कोलंबिया (39,787), पेरू (36,901), जर्मनी (25,165), पोलांड (24,345) और दक्षिण अफ्रीका (24,011) हैं.

ये भी पढ़ें- पुतिन के जहर देने की बात को विपक्ष के नेता ने उछाला, खुद पुतिन ने किया खारिज

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget