एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 55,342 नए केस, 706 लोगों की गई जान, पिछले दो महने में सबसे कम नए मरीज

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से काफी ज्यादा है.

नई दिल्ली: कोरोना से जुड़ी राहत भरी खबर आज सामने आयी है. देश में कोरोना के रोजाना नए मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं जबकि 706 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है.

नए केस की बात करें तो यह संख्या पिछले दो महीने में सबसे कम है. ये राहत की खबर इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले रोजाना 70 से 80 हजार केस देश भर से आ रहे थे. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख 75 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है. इनमें से एक लाख 9 हजार 856 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 62 लाख से ज्यादा है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8,38,729 पर आ गई है. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है. देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रही है.

ICMR के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,89,45,107 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,73,014 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 12% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल रोका, परीक्षण के दौरान वॉलेंटियर के बीमार होने के बाद किया फैसला कोरोना और कोल्ड फ्लू में क्या है अंतर, सिर्फ एक लक्षण बताएगा दोनों के बीच का फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
Video: पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget