एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: संक्रमितों की संख्या करीब 21 लाख, 24 घंटे में 61 हजार नए मामले, मृत्यु दर गिरकर 2.03% हुई

देश में बीते दिन अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले भारत में सामने आए हैं. वहीं सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण भारत में स्थिति गंभीर होती जा रही है. देश में लगातार दूसरे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं. अब कोरोना वायरस के मामले 21 लाख के करीब पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटों में देश में 61 हजार 537 नए मामले आए और 933 लोगों की मौत हुई है. एक दिन पहले 62 हजार 538 मामले आए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. देश में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 68.32% है.

भारत में कुल मामलों के 38 प्रतिशत केस सिर्फ पांच राज्यों में हैं. इसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं. 16 जुलाई तक जब देश में कोरोना के 10 लाख मामले थे, तब इन राज्यों से 19 प्रतिशत केस सामने आए थे.

मृत्यु दर गिरकर 2.03 फीसदी हुई स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 20 लाख 88 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 19 हजार है. वहीं, 14 लाख 27 हजार लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि 42 हजार 518 लोग अबतक अपनी जान गवां चुके हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, मृत्यु दर गिरकर 2.03 फीसदी पर आ गई है. यह लगातार नौवां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. आईसीएमआर के अनुसार, 7 अगस्त तक 2,33,87,171 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 5,98,778 नमूनों की जांच 7 अगस्त को की गई.

एक्टिव केस मामले में भारत का तीसरा स्थान आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त छह लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में सवा लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget