एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में आए 64,531 नए केस, 1092 मौतें, कुल संक्रमितों का आंकड़ा करीब 28 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. देश में अबतक करीब 28 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 64,531 नए मरीज सामने आए और 1092 लोगों की मौतें हो गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 27 लाख 67 हजार 274 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 52,889 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 76 हजार हो गई और 20 लाख 37 हजार 870 लोग ठीक हो चुके हैं. ICMR के मुताबिक 18 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3 करोड़ 17 लाख 42 हजार 782 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख 1 हाजर 518 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोना के प्रतिदिन नए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौत के मामलों में 13 अगस्त से गिरावट देखी गई है. हालांकि मंत्रालय ने कोई ढिलाई बरते जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि पांच दिन की गिरावट महामारी के संदर्भ में एक छोटी अवधि है. हालांकि मंत्रालय के दावों के बाद आज एक बार फिर 64 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटा

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि प्रतिदिन सात से आठ लाख जांच के सतत स्तर के बावजूद, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.03 प्रतिशत से घटकर 7.72 प्रतिशत हो गया है. भूषण ने कहा कि 13 अगस्त से प्रतिदिन नये मामलों की संख्या अब लगभग 64 हजार से कम होकर 55,079 हो गई है. इसमें गिरावट का रुझान है. लेकिन महामारी के संदर्भ में पांच दिन का समय छोटी अवधि है और नियंत्रण, जांच और निगरानी में शिथिलता के लिए कोई जगह नहीं है.

स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 20 लाख के पार

देश में अब कोरोना वायरस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है जो कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना अधिक है.

दो फीसदी से नीचे मृत्यु दर

राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना मामले में मृत्यु दर भी दो फीसदी से नीचे आ गई है. उन्होंने कहा कि प्रतिदन मामले की मृत्यु दर घटकर 1.92 प्रतिशत और साप्ताहिक औसत मृत्यु दर 1.94 प्रतिशत हो गई है. दोनों दो फीसदी से नीचे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget