एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus Cases: अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना अभी भी भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. यहां कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या भी चार लाख से ज्यादा है.

Coronavirus Cases Today: भारत में कोरोना की दूसरी लहर का संकट अभी भी बरकरार है. हर दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,982 नए कोरोना केस आए और 533 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में बीते दिन सबसे ज्यादा 22,414 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 41,726 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 723 एक्टिव केस बढ़ गए.


Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

आधे से ज्यादा कोरोना मामले केरल में दर्ज
केरल में बुधवार को कोविड के 22,414 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 71 हजार 563 हो गई. वहीं 108 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 17,211 हो गई. राज्य में अभी तक कुल 32 लाख 77 हजार 788 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हुए हैं. वहीं फिलहाल 1,76,048 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 1,97,092 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण दर 11.37 फीसदी दर्ज की गई.


Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 18 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 26 हजार 290 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 9 लाख 74 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी भी चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 11 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

वैक्सीन की अबतक 49 करोड़ डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 4 अगस्त तक देशभर में 48 करोड़ 93 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 37.55 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 47 करोड़ 48 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16.64 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.29 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Monsoon Update: दिल्ली में बादल छाए रहने से मौसम रहेगा सुहाना, हल्की बारिश का भी अनुमान

नपुंसकता का झूठा आरोप तलाक का आधार, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget