एक्सप्लोरर

COVID Vaccination: भारत ने छुआ 220 करोड़ वैक्सीनेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

Corona News: देश ने कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है. इसमें पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज शामिल हैं.

India 220 Crore Vaccination: चीन में कोरोना एक बार फिर से तबाही मचा रहा है. चीन के हालातों को देखते हुए विशेषज्ञों ने भारत में भी खतरे की आशंका जताई है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी खुशखबरी दी है. मंडाविया ने बताया कि देश ने आज (19 दिसंबर) 220 करोड़ कोरोना टीकाकरण के एतिहासिक आंकड़े को छू लिया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी. उन्होंने एक ट्वीट करके ये जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण! देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सुरक्षित और स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं."

220 करोड़ टीकाकरण की बड़ी सफलता 

कोरोना से जंग में देश ने 220 करोड़ टीकाकरण की बड़ी सफलता हासिल की है. देश ने आज कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज पूरी हो गई है. इसमें पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज शामिल हैं. 200 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को भारत ने 17 जुलाई 2022 को पार किया था. वहीं 100 करोड़ वैक्सीन डोज के लक्ष्य को पिछले साल 21 अक्टूबर में छू लिया था. 

चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ टीकाकरण 

बता दें कि देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. कोरोना टीकाकरण को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया था. पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया था. फिर 60 साल ज्यादा उम्र के लोग और 45 से 59 साल के वो लोग जिन्हें गंभीर बीमारी थी उन्हें वैक्सीन लगाई गई. इसके बाद 18 साल और बाद में 12 से 17 साल अयुवर्ग में टीकाकरण शुरू किया गया था.

दिल्ली में बंद हो सकता है टीकाकरण!

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दैनिक जागरण ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में लोग कोरोना के टीके की सतर्कता डोज लेने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. जिसके चलते केंद्र सरकार की तरफ से अब टीके की नई खेप आने की संभावना नहीं है. दिल्ली में कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीके की करीब 12 हजार डोज उपलब्ध है. इसकी एक्सपायरी डेट 28 दिसंबर और 30 दिसंबर है.

ये भी पढ़ें-China Covid 19 Cases: चीन में कोरोना मचाएगा तबाही, आधी से ज्यादा आबादी के संक्रमित होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget