एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के 9119 नए मामले आए सामने, वैक्सीन की अबतक 119 करोड़ खुराक दी गई

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में 26 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3.45 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: भारत में अब कोरोना का कहर कम हो गया है. कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 10 हजार से नीचे पहुंच गई है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 9,119 नए कोरोना केस आए और 396 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 10,264 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1541 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 45 लाख 44 हजार 882 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 66 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 39 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब एक लाख है. कुल 1 लाख 9 हजार 940 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 45 लाख 44 हजार 882
  • कुल डिस्चार्ज- 3 करोड़ 39 लाख 67 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 1 लाख 9 हजार 940
  • कुल मौत- 4 लाख 66 हजार 980
  • कुल टीकाकरण- 119 करोड़ 38 लाख 44 हजार डोज दी गई

119 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 24 नवंबर तक देशभर में 119 करोड़ 38 लाख 44 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 90.27 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 63.59 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.50 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है. एक्टिव केस 0.32 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 23वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Sameer Wankhede Vs Nawab Malik: नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की मां का डेथ सर्टिफिकेट किया जारी, जानिए अब कौन-से फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

सोने की तलाश में इस शख्स को मिली ऐसी चीज, जिसकी कीमत लगाना नामुमकिन....!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget