एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: 187 दिनों बाद सबसे कम कोरोना एक्टिव केस, 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में 23 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3.35 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: भारत में एक बार फिर कोरोना मामले एक दिन में 30 हजार से ज्यादा सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,923 नए कोरोना केस आए और 282 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 31,990 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 349 एक्टिव केस कम हो गए. कुल कोरोना एक्टिव केस 187 बाद सबसे कम हुए हैं.

भारत में कोरोना के पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

  • 16 सितंबर- 34,403
  • 17 सितंबर- 35,662
  • 18 सितंबर- 30,773
  • 19 सितंबर- 30,256 
  • 20 सितंबर- 26,115
  • 21 सितंबर- 26,964
  • 22 सिंतबर- 31,923

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 35 लाख 63 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 46 हजार 50 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 28 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब तीन लाख है. कुल 3 लाख 1 हजार 640 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 63 हजार 421
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 28 लाख 15 हजार 731
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 1 हजार 640
  • कुल मौत- चार लाख 46 हजार 50
  • कुल टीकाकरण- 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार डोज दी गई

केरल में दर्ज किए जा रहे सबसे ज्यादा कोरोना केस
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19,675 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 लाख 59 हजार 628 हो गई. इसके अलावा 142 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 24,039 तक पहुंच गई है. 24 घंटे में 19,702 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 43 लाख 73 हजार 966 हो गई है.

83 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 22 सितंबर तक देशभर में 83 करोड़ 39 लाख 90 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 71.38 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 55.83 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 15.27 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.77 फीसदी है. एक्टिव केस 0.90 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Explained: पेट्रोल-डीजल को आखिर GST में शामिल करने से क्यों कतरा रही हैं सरकारें?

Agni-V Missile: अग्नि-5 मिसाइल का पहला 'यूजर ट्रायल' आज, जानिए दुश्मनों की नींद उड़ा देने वाली मिसाइल की खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget