एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Coronavirus: दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में आए 24 हजार मामले

भारत में आज लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली: भारत कोरोना वायरस से दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले अब भारत में है. संक्रमण के मामले में भारत ने रूस को भी पछाड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 97 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार नए मामले सामने आए और 425 मौतें हुईं.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 5 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या एक करोड़ के करीब है, जिसमें से 1,80,596 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया है.

दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भी भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,981,009), ब्राजील (1,604,585) में हैं. वहीं अब रूस (681,251) में भारत से कम संक्रमण है.

राज्यवर आंकड़ें
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 125 72 0
2 आंध्र प्रदेश 18697 8422 232
3 अरुणाचल प्रदेश 269 78 1
4 असम 11388 7125 14
5 बिहार 11876 8765 95
6 चंडीगढ़ 466 395 6
7 छत्तीसगढ़ 3207 2601 14
8 दिल्ली 99444 71339 3067
9 गोवा 1761 936 7
10 गुजरात 36037 25892 1943
11 हरियाणा 17005 12944 265
12 हिमाचल प्रदेश 1063 737 11
13 जम्मू कश्मीर 8429 5255 132
14 झारखंड 2781 2045 19
15 कर्नाटक 23474 9847 372
16 केरल 5429 3174 25
17 लद्दाख 1005 826 1
18 मध्य प्रदेश 14930 11411 608
19 महाराष्ट्र 206619 111740 8822
20 मणिपुर 1366 688 0
21 मेघालय 62 43 1
22 मिजोरम 186 130 0
23 ओडिशा 9070 6224 36
24 पुद्दुचेरी 802 331 12
25 पंजाब 6283 4408 164
26 राजस्थान 20164 15928 456
27 तमिलनाडु 111151 62778 1510
28 तेलंगाना 23902 12703 295
29 त्रिपुरा 1568 1202 1
30 उत्तराखंड 3124 2524 42
31 उत्तर प्रदेश 27707 18761 785
32 पश्चिम बंगाल 22126 14711 757
भारत में कुल मरीजों की संख्या 697413 424433 19693

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 53 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 86 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में भी दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत केंद्र सरकार के वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन पर कहा- कोवेक्सिन और जाइकोव-डी का परीक्षण महामारी के ‘अंत की शुरुआत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Results 2026 LIVE: बंगाल-असम में बीजेपी की महाविजय, थोड़ी देर में BJP हेडक्वार्टर पहुंचेंगे PM, शाह बोले- घुसपैठियों को सबक
LIVE: बंगाल-असम में बीजेपी की महाविजय, थोड़ी देर में BJP हेडक्वार्टर पहुंचेंगे PM, शाह बोले- घुसपैठियों को सबक
‘बंगाल में खिला कमल’- बंगाल में जीत को बढ़ रही बीजेपी, पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आया सामने
‘बंगाल में खिला कमल’- बंगाल में जीत को बढ़ रही बीजेपी, पीएम मोदी का पहला रिएक्शन आया सामने
Bengal Election Result 2026 Live: 'बंगाल के लोगों के सामने नतमस्तक हूं, कार्यकर्ताओं को सलाम', बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी
Live: 'बंगाल के लोगों के सामने नतमस्तक हूं, कार्यकर्ताओं को सलाम', बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी
Puducherry Election Result 2026 Live: AINRC की बढ़त बरकरार, BJP-Congress में कांटे की टक्कर
Puducherry Election Result 2026 Live: AINRC की बढ़त बरकरार, BJP-Congress में कांटे की टक्कर

वीडियोज

Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee
West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result 2026: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata Banerjee | LIVE Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Thalapathy Vijay Real Name: क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
इस बॉलीवुड हीरोइन ने थलापति विजय की फिल्म से किया था डेब्यू, आज है ग्लोबल आइकन, करोड़ों की हैं मालकिन
इस बॉलीवुड हीरोइन ने थलापति विजय की फिल्म से किया था डेब्यू, आज है ग्लोबल आइकन, करोड़ों की हैं मालकिन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
PSL 2026 का खिताब जीतने पर बाबर आजम की टीम को मिली कितनी रकम? IPL से 5 गुना का फर्क
PSL 2026 का खिताब जीतने पर बाबर आजम की टीम को मिली कितनी रकम? IPL से 5 गुना का फर्क
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget