एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: 132 दिनों बाद आए 47 हजार से ज्यादा केस, अब तक वैक्सीन की 5 करोड़ डोज दी गईं

India Coronavirus Total Cases: कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है. एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में 7वें स्थान पर है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के जानलेवा प्रकोप से बचने के लिए पीएम मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया था. लेकिन अभी तक वायरस का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है. संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. 132 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 47 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 47,262 नए कोरोना केस आए और 275 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 23,907 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 11 नवंबर 2020 को 47,905 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले- एक करोड़ 17 लाख 34  हजार 58
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 5 हजार 160
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 68 हजार 457
  • कुल मौत- एक लाख 60 हजार 441
  • कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 286 डोज दी गई

5 करोड़ का 'मील का पत्थर' पार देश में भारत ने मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के 67वें दिन तक कुल पांच करोड़ आठ लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें 79 लाख से ज्यादा हेल्थवर्कर्स शामिल हैं, जिन्होंने पहली डोज ली है और 50 लाख से ज्यादा ने दूसरी डोज ली है. साथ ही 83 लाख 33 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली और 30 लाख 60 हजार ने दूसरी. 60 साल से ज्यादा उम्र के कुल 2 करोड़ लाभार्थी और 45 से अधिक उम्र के करीब 50 लाख लाभार्थियों ने डोज ली है. बीते दिन कुल 23.46 वैक्सीन खुराक दी गई.

महाराष्ट्र में 24 घंटों में 28,699 मामले दर्ज कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं. राज्य में कल कोरोना के 28 हजार 699 नए केस आए. वहीं कल 132 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस महामारी को मात देकर 13 हजार 165 लोग ठीक भी हुए हैं. बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

राज्य में अबतक कोरोना के 25 लाख 33 हजार 26 केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 53 हजार 589 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी दो लाख 30 हजार 641 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में अबतक 22 लाख 47 हजार 495 लोग ठीक हुए हैं.

ये भी पढ़ें- One Year of Lockdown: ठीक एक साल पहले देश में लगा था लॉकडाउन, लोगों पर टूटा था मुसीबतों का पहाड़

नेता और अधिकारी नहीं कर रहे हैं कोरोना गाइडलाइन्स का पालन, उड़ाई जा रही हैं नियमों की धज्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget