एक्सप्लोरर

कोरोना मामलों में उछाल जारी, 114 दिन बाद आए रिकॉर्ड 43 हजार नए केस, 24 घंटे में 25 लाख टीके लगे

Coronavirus India Update: एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है.

नई दिल्ली: देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण के बावजूद कोरोना मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. 114 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 43 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,846 नए कोरोना केस आए और 197 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 22,956 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 26 नवंबर 2020 को 43,082 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 हो गए हैं. कुल एक लाख 59 हजार 755 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख 9हजार हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में हालात बेहद खराब महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को यहां संक्रमण के 27,126 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही महामारी से 92 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,49,147 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,300 पर पहुंच गई है. अब तक कोविड-19 के 22,03,553 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,91,006 मरीज संक्रमित हैं. मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई.

साढ़े चार करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 19 मार्च तक देशभर में वैक्सीन की 4 करोड़ 46 लाख 3 हजार 841 डोज दी गई. बीते दिन 25 लाख 40 हजार 449 डोज दी गई. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.38 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 2.50 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 8वां स्थान है. देशभर में 19 मार्च तक कुल 23 करोड़ 33 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से करीब 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट करीब तीन फीसदी है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- शिवसेना का कटाक्ष, कहा- मंदिर में प्यासे मुसलमान बच्चे को पानी देने से इंकार, ये कैसा रामराज्य?

शिखर सम्मेलन: मध्य प्रदेश में कैसे बीता एक साल, कितनी बदली शिवराज की चाल? देखें लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget