एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: देश में 102 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 35 हजार नए केस आए, अबतक 1.60 लाख गई जान

Coronavirus Cases India Updates: देशभर में 17 मार्च तक कुल 23 करोड़ 3 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इनमें से करीब 10.63 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट करीब तीन फीसदी है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट एक बार फिर देश में अपने पैर पसार रहा है. इस साल 102 दिन बाद रिकॉर्ड पहली बार 35 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,871 हजार नए कोरोना केस आए और 172 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 17,741 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 5 दिसंबर 2020 को 36,011 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गए हैं. कुल एक लाख 59 हजार 216 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 10 लाख 63 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2 लाख 52 हजार 364 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को यहां संक्रमण के 23,179 नए मामले दर्ज किए गए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही महामारी से 84 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,70,507 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,080 पर पहुंच गई है. अब तक कोविड-19 के 21,63,391 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं.

करीब चार करोड़ कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 17 मार्च तक देशभर में 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है. बीते दिन 20 लाख 78 हजार 719 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.39 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 2.05 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 11वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- WHO विशेषज्ञों ने कहा- देश AstraZeneca कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल रखें जारी, टीका पूरी तरह है सुरक्षित

क्या बंगाल में वाकई कोरोना वैक्सीन की किल्लत है? ममता के आरोप पर बीजेपी ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget