एक्सप्लोरर

WHO विशेषज्ञों ने कहा- देश AstraZeneca कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल रखें जारी, टीका पूरी तरह है सुरक्षित

WHO विशेषज्ञों ने AstraZeneca वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया है और देशों को इसका इस्तेमाल जारी रखने की सिफारिश भी की है. बता दें कि एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन पर स्वीडन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, नार्वे और आइसलैंड समेत कई देशों ने ये कहते हुए रोक लगा दी थी कि इस वैक्सीन को लेने वाले लोगों ने ब्लड क्लॉटिंग की शिकाय की है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों ने बुधवार को देशों को एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca)वैक्सीन का उपयोग जारी रखने की सिफारिश की, लेकिन इसके साथ ही ये भी कहा कि कई देशों में वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य इश्यू होने के बाद इसे  निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वे इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं.

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

डब्ल्यूएचओ, यूरोप के दवाओं के नियामक और एस्ट्राजेनेका ने खुद इस बात को  दोहराया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि इस वैक्सीन के खून के थक्कों या  मस्तिष्क रक्तस्राव का खतरा बढ़ गया है. डब्लयूएचओ ने भी एस्ट्राजेनेका को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वैक्सीन और खून के थक्कों का कोई संपर्क नहीं मिला है. गौरतलब है कि फ्रांस, स्पेन, इटली और जर्मनी ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. इन देशों का कहना था कि वैक्सीन के इस्तेमाल से लोग खून के थक्कों की शिकायतें कर रहे हैं.

क्लॉट का वैक्सीन से कोई लिंक नहीं

वहीं संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने एक बयान में कहा, "डब्ल्यूएचओ ग्लोबल एडवाइजरी कमेटी ऑन वैक्सीन सेफ्टी,  लेटेस्ट उपलब्ध सुरक्षा आंकड़ों का सावधानीपूर्वक आकलन कर रही है."  डब्ल्यूएचओ का भी मानना ​​है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के फायदे इसके जोखिमों को कम करते हैं और अनुशंसा करते हैं कि टीकाकरण जारी रहना चाहिए." मंगलवार को यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने भी देशों को वैक्सीन का उपयोग जारी रखने की सलाह देते हुए कहा कि क्लॉट का वैक्सीन से कोई लिंक नहीं है. वहीं एम्स्टर्डम स्थित एजेंसी ने एक बयान में कहा कि रक्त के थक्के के मुद्दे पर अपने निष्कर्षों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है जिसमें आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी सिफारिश की जाएंगी."

40 केसों में रक्त के थक्कों की शिकायत की गई

बता दें कि फ्रांस से वेनेजुएला और इंडोनेशिया तक के कई देशों ने कहा है कि वैक्सीन लेने वाले लोगों में रक्त के थक्के और मस्तिष्क रक्तस्राव की कई रिपोर्ट सामने आने के बाद  इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे. वहीं विशेषज्ञों ने कहा है कि फिलहाल वैक्सीन को बल्ड क्लॉटिंग से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए. गौरतलब है कि यूरोपिय संघ के देशों और ब्रिटेन में अब तक करीब 17 लाग लोग कोविड19 वैक्सीन की डोज ले चुके हैं इनमें से सिर्फ 40 केसों में रक्त के थक्कों की शिकायत की गई.

ये भी पढ़ें

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन, 'बुलडोजर' के नाम से थे फेमस

इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के मुरीद हुए ब्रिटेन के पीएम, जमकर की तारीफ

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget