एक्सप्लोरर

क्या बंगाल में वाकई कोरोना वैक्सीन की किल्लत है? ममता के आरोप पर बीजेपी ने किया पलटवार

बंगाल में अब कोरोना वैक्सीन पर घमासान शुरू हो गया है. ममता बनर्जी के मुफ्त वैक्सीन देने के वादे पर बीजेपी ने सवाल उठाया है कि जब राज्य में उनकी ही सरकार है तो ये पहले क्यों नहीं दी गई.

नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल वैक्सीन मांग रहा है लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं दी जा रही है. इस पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं.

सुशील मोदी ने कहा, ममता कुछ उसी तरह से झूठ बोल रही हैं जैसे कि शुरुआत में उन्होंने बीजेपी के लोगों पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया था. पैर में चोट की बात कहकर प्लास्टर लपेट लिया था लेकिन अब वह ऐसा नहीं कह रही क्योंकि सच सामने आ चुका है.

ममता बनर्जी का ये बयान झारग्राम की रैली के दौरान सामने आया. निशाने पर केंद्र सरकार थी, लेकिन क्या बंगाल में वाकई वैक्सीन की किल्लत है ये सरकार के आंकड़ों से समझिए...

  • पश्चिम बंगाल को अब तक 52 लाख 90 हजार वैक्सीन दी गई हैं
  • इसमें कोविशील्ड और को-वैक्सीन दोनों शामिल हैं
  • अब तक 30 लाख 89 हजार वैक्सीन का इस्तेमाल हुआ है
  • 22 लाख एक हजार वैक्सीन अभी भी बची है

ममता बनर्जी ने केंद्र पर कोरोना के लिए वैक्सीन ना देने का आरोप लगाने के साथ ही राज्य के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का एलान किया है. तो बीजेपी ने उस पर पलटवार करते हुए पूछा कि जब राज्य में उन्हीं की सरकार है तो आखिर यह मुफ्त वैक्सीन पहले क्यों नहीं दी गई?

"आखिर ऐसे घोषणापत्र का फायदा ही क्या?" सुशील मोदी के अलावा बीजेपी की ही राज्यसभा सांसद और बंगाल से नेता रूपा गांगुली ने भी ममता के प्रचार और घोषणा पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपने घोषणापत्र में नए वादों की जगह अगर पुराने वादों का ही जिक्र कर दें तो सही रहेगा. क्योंकि पिछले 5 सालों की सरकार के दौरान मुश्किल से 15 से 20 वीं फीसदी ही वादों पर अमल किया गया होगा और आज की तारीख में भी करीबन 80 फीसदी बातों पर कोई काम नहीं हुआ. तो सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे घोषणापत्र का फायदा ही क्या?

ये भी पढ़ें- चुनाव एलान के बाद बंगाल में आज पीएम मोदी की पहली रैली, मिदनापुर में ममता भी करेंगी 3 रैलियां ममता बनर्जी बोलीं- BJP लोगों को जय सियाराम नहीं कहने देगी, राम ने भी देवी दुर्गा की पूजा की क्योंकि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget