एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Meeting: CPM ने पीछे खींचे हाथ, AAP और TMC से कैसे बैठेगा कांग्रेस का समन्‍वय?

INDIA Coordination Committee Meeting: I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, उमर अब्दुल्ला, केसी वेणुगोपाल, हेमंत सोरेन समेत कई नेता शामिल हैं. शरद पवार के आवास पर कमेटी की पहली बैठक होगी.

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुधवार (13 सितंबर) को पहली बैठक होगी. कमेटी के सभी 13 सदस्य नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास पर इकट्ठा होंगे और सीट बंटवारे एवं पीएम पद समेत तमाम मुद्दों पर मंथन करेंगे. 1 सितंबर को मुंबई में हुई I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में 14 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई थी, जिसमें गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं. बैठक से पहले ही सीपीआई(एम) ने हाथ पीछे खींच लिए हैं.

कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में तृणमूल कांग्रेस और सीपीआईएम शामिल नहीं होंगे. कमेटी में सीपीआईएम की ओर से कौन सदस्य होगा, इसका फैसला 16, 17 सितंबर को पोलित ब्यूरो की बैठक में लिया जाएगा. वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ईडी समन के कारण बैठक में शामिल नहीं होंगे और जेडीयू से ललन सिंह की जगह संजय झा हिस्सा लेंगे.

कमेटी में कौन-कौन?
कोऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, डीएमके के टीआर बालू, जेएमएम नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, तणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप सांसद राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान, जेडीयू के ललन सिंह, सीपीआई के डी राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख मेहबूबा मुफ्ती शामिल हैं. गठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय के लिए बनाई गई कोऑर्डिनेशन कमेटी के सामने सभी दलों के बीच समन्वय स्थापित कर गठबंधन के लिए संयोजक का नाम, सीट बंटवारे और प्रधानमंत्री पद के लिए एक चेहरे पर मुहर लगाने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी.

संयोजक का नाम तय करना
पहली कोऑर्डिनेशन मीटिंग में I.N.D.I.A गठबंधन के लिए संयोजक का नाम भी तय किया जा सकता है. इस पद के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की काफी चर्चा है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नाम भी चर्चाओं में हैं और ऐसी भी खबरें हैं कि गठबंधन के एक से ज्यादा संयोजक भी हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट में कैसे तालमेल बिठाया जाए?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट के बीच टकराव की कहानी पुरानी है. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के मकसद से तैयार किए गए गठबंधन की कोऑर्डिनेशन मीटिंग के सामने यह भी बड़ी चुनौती होगी के दोनों के बीच समन्वय कैसे स्थापित किया जाए. हालांकि, सीपीआई(एम) साफ कर चुकी है कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में टीएमसी के साथ गठबंधन को तैयार नहीं है. 17 जुलाई को सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस के साथ धर्मनिरपेक्ष दल राज्य में बीजेपी के साथ टीएमसी से भी मुकाबला करेंगे. बेंगलुरु में हुई गठबंधन की दूसरी बैठक में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने 2004 वाला मॉडल अपनाने की बात कही थी, जिसके जरिए लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन के वाली सराकार बनी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे.

पंजाब-दिल्ली में आप और कांग्रेस में सामंजस्य बिठाने की चुनौती
एक तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में एक साथ हैं, लेकिन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कह चुके हैं कि आप अकेले चुनाव लड़कर जीतना जानती है. वहीं, दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े दिल्ली सेवा बिल को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान से आप भड़क गई थी. संदीप दीक्षित ने दिल्ली की पूरी जिम्मेदारी आप को सौंपे जाने की मांग का विरोध किया था. हालांकि, संसद में दिल्ली सेवा बिल पर कांग्रेस ने आप का समर्थन किया था. इस सबके चलते मीटिंग में आप और कांग्रेस के बीच सामंजस्य बिठाने की भी चुनौती होगी.

केरल में लेफ्ट और कांग्रेस के बीच कैसे बनेगी बात?
केरल में लेफ्ट और कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंदी हैं. हाल ही में हुए पुथुपल्ली उपचुनाव में दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे. केरल में दोनों दलों को कैसे साथ लाया जाए इस पर भी मीटिंग में चर्चा की उम्मीद है.

पीएम पद का चेहरा कौन हो?
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्ष की ओर से पीएम चेहरा कौन होगा इस पर अभी तक एक राय नहीं बन सकी है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, शरद पवार और अरविंद केजरीवाल के नाम की चर्चा हो रही है. जेडीयू के ललन सिंह पहले ही पीएम चेहरे के लिए नीतीश के नाम का सुझाव दे चुके हैं. वहीं, कांग्रेस साफ कर चुकी है कि उसको प्रधानमंत्री पद में दिलचस्पी नहीं है.

यह भी पढ़ें:
NIA Identified Attackers: लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हमला करने वाले 15 खालिस्तान समर्थकों की हुई पहचान, NIA की RAW ने भी की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget