एक्सप्लोरर

तवांग पर संसद में जारी गतिरोध, आज भी हंगामे के आसार...LAC हालात पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष

India China Tension: विपक्षी दल तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है. गुरुवार को भी राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने चर्चा की मांग की और सरकार से जवाब मांगा.

India China Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 9 दिसंबर को हुई झड़प को लेकर आज शुक्रवार (16 दिसंबर) को भी संसद में हंगामे के आसार है. विपक्ष इस मुद्दे पर लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) दोनों सदनों में चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है. वहीं सरकार का पक्ष है कि इस मुद्दे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं संसद में बयान दे चुके हैं, लेकिन रक्षा मंत्री के बयान से असंतुष्ट कांग्रेस ने दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया था.

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद उसपर चर्चा की मांग को लेकर संसद में हंगामा लगातार जारी है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. तवांग मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला. खरगे ने सरकार से सवाल किया कि क्या चीन के खिलाफ भारतीय संसद में बोला नहीं जा सकता है?

मल्लिकार्जुन खरगे का सरकार पर तंज

तवांग मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार लगातार जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को लेकर लगातार पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. खरगे ने कल भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या भारतीय संसद में चीन के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं है? बता दें कि गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों ने संसद में तवांग मुद्दे पर चर्चा को लेकर सदन में नोटिस दिया. 

तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन और भारतीय सेना के बीच 9 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प के मुद्दे को लेकर तमाम विपक्षी दल संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं. कल भी इस मांग को लेकर राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ. राज्यसभा की कार्रवाई शुरु होते ही विपक्ष ने तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग की और सरकार से जवाब मांगा. 

विपक्ष के इस हंगामे को देखते हुए राज्यसभा स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया. ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष ने एकबार फिर से तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग की. विपक्ष के इस रवैये को देखते हुए लगता है कि आज भी संसद में हंगामा होने के आसार है.

इसे भी पढेंः-

UNSC: 'हम एक और 9/11 या 26/11 नहीं होने दे सकते', UNSC में बोले एस जयशंकर, चीन-पाक पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
Embed widget