एक्सप्लोरर

पीओके में सेना की एक और बड़ी स्ट्राइक, कई आतंकी कैंप को टारगेट कर ध्वस्त किया

भारतीय सेना ने पीओके में एक और बड़ी स्ट्राइक की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सेना ने पीओके में कई आतंकी कैंप को निशाना बनाया है, सूत्रों के मुताबिक सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया है. पीओके में भारत की यह तीसरी बड़ी स्ट्राइक है.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पीओके में 13 नवंबर को एक और बड़ी स्ट्राइक की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सेना ने पीओके में कई आतंकी कैंप को निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक सेना 13 नवंबर से ही एलओसी पर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर कार्रवाई कर रही है.

इसी कार्रवाई के तहत 13 नवंबर को सेना पाकिस्तानी सेना के कई बंकर ध्वस्त किए थे. सेना की ओर से जारी स्पष्टिकरण में कहा गा है कि आज एलओसी पर फायरिंग की कोई घटना नहीं हुआ.

सूत्रों ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में मदद के उद्देश्य से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ के असैन्य क्षेत्रों को लगातार मोर्टार और अन्य भारी हथियारों से निशाना बना रही है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में जहां पूरे साल में 18 नागरिक पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए थे, वहीं इस साल अब तक 21 निर्दोष असैनिक नागरिकों की जान पाकिस्तान की गोलाबारी में जा चुकी है. सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों (अधिकतर पाकिस्तानी और विदेशी) को नाकाम करने के लिए खुफिया सूचना आधारित लक्षित हमले किए जा रहे हैं और इन अभियानों में अपनी तरफ नुकसान की गुंजाइश बेहद नगण्य रहती है.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अशांति “भड़काने” और युवाओं को हथियार मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान द्वारा नया तरीका अपनाया जा रहा है जिससे बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दवाब के बीच किसी तरह की निगरानी से बचा जा सके. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान पर अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय दबाव है.

एक सैन्य सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ शांतिपूर्वक रह रहे ग्रामीणों को निशाना बनाकर इलाके में रहने वालों को यह संदेश देना चाहता है कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तानी निर्देशों की नाफरमानी जानलेवा साबित होगी.” पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को संघर्ष विराम उल्लंघन की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की जिसमें कम से कम चार असैनिक नागरिकों के अलावा पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई.

भारतीय सेना ने इस संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी ठिकानों पर टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों और तोपों से गोले दागे जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और 12 अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा, “नागरिकों को खास तौर पर निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का जवाब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संदिग्ध आतंकी लॉन्च पैड पर सटीक लक्षित हमले करके दे रही है.”

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सहानुभूति बटोरने और अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं से सहायता हासिल करने के उद्देश्य से वहां हो रही आतंकवादियों की मौत को नागरिकों की मौत के तौर पर दिखा रहा है. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा से लगे भारतीय ठिकानों पर भी भारी हथियारों से गोलीबारी कर रही है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर इस साल घुसपैठ की आठ कोशिशों को नाकाम किया गया और 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया.

सूत्रों ने कहा कि भारत द्वारा पिछले साल बालाकोट हवाई हमले के बाद से पाकिस्तान आतंकी प्रशिक्षण शिविरों वाले स्थानों की कड़ी निगरानी कर रहा है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए भारतीय विमानों ने पिछले साल 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे.

भारत की इस कार्रवाई ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के देश के रुख में व्यापक बदलाव को परिलक्षित किया था. एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, “पाकिस्तान के झूठे विमर्श के बहकावे में आकर आतंकी तंजीम में शामिल होने वाले भटके हुए युवा सुरक्षा बलों के ठोस प्रयासों के बाद बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर वापस मुख्यधारा में लौट रहे हैं. सुरक्षा बलों के इस प्रयास में आतंकवादियों के माता-पिता, दोस्त और परिजन भी मदद कर रहे हैं.”

पुलवामा जैसे हमले की साजिश नाकाम भारतीय सेना ने आज पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश को नाकाम कर दिया. चावल से भरे ट्रक में छिपकर श्रीनगर जा रहे चार आतंकियों को जम्मू के नगरोटा में ढेर कर दिया. सुरक्षा बलों ने ट्रक को भी उड़ा दिया. मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. आतंकियों के पास 11 AK-47 और 29 ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget