एक्सप्लोरर

'कठ‍िन दौर से गुजर रहे भारत-कनाडा के संबंध', वीजा सुव‍िधा पर और क्या बोले व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर? 

India-Canada dispute: भारत-कनाडा के बीच चल रहे व‍िवाद के बाद वीजा सुव‍िधा को अस्‍थायी तौर पर बंद कर द‍िया गया है. व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हालात सुधरने पर इसको फ‍िर से शुरू करने का काम करेंगे.

S Jaishankar on India-Canada Dispute: भारत और कनाडा के बीच फ‍िलहाल संबंधों में गतिरोध बरकरार है. दोनों के र‍िश्‍ते बेहद ही कठ‍िन दौर से गुजर रहे हैं. फ‍िलहाल लोगों की सबसे बड़ी च‍िंता वीजा बंद किए जाने को लेकर बनी हुई है. भारत सरकार इस मामले में पैनी नजर बनाए हुए हैं. जैसे ही स्‍थ‍ित‍ि में कुछ सुधार होता है तो वीजा फ‍िर से शुरू क‍िया जाएगा. व‍िदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दोनों देशों में चल रही तनातनी के बीच यह बातें कहीं. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक व‍िदेश मंत्री जयंशकर ने कहा, "कुछ हफ्ते पहले भारत सरकार ने कनाडा में वीजा जारी करना बंद कर दिया था. इस तरह की स‍ुव‍िधा को जारी रखना भारतीय राजनयिकों के लिए सुरक्षित नहीं था. उनको वीजा जारी करने के ल‍िए काम पर जाना सुरक्ष‍ित नहीं था. इसलिए उनकी सुरक्षा और संरक्षा को प्राथम‍िकता देते हुए वीजा जारी करने की सुव‍िधा को अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा.  

'हालात सामान्‍य होने पर शुरू होगी वीजा सुव‍िधा' 

व‍िदेश मंत्री ने कहा क‍ि इस पूरे मामले को बारीकी से ट्रैक क‍िया जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर हालातों कुछ सामान्‍य होते हैं तो हम इस सुव‍िधा को फ‍िर से शुरू करने पर काम करेंगे.  

'वियना कन्वेंशन को कनाडा में कई तरीकों से चुनौती दी गई' 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, " राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वियना कन्वेंशन का सबसे बुनियादी पहलू है. इसको कनाडा में कई तरीकों से चुनौती दी गई है. उन्‍होंने कहा क‍ि वहां पर हमारे लोग सुरक्ष‍ित नहीं है. राजनय‍िक सुरक्ष‍ित नहीं हैं. 

'भारत-कनाडा में राजनय‍िकों की संख्‍या को लेकर बनी है तनातनी' 

इस बीच देखा जाए तो भारत ने कहा था कि कनाडा में भारत के जितने राजनयिक हैं, कनाडा ने भारत में उससे कहीं ज्‍यादा राजनयिक तैनात किए थे. दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ने के बाद भारत ने इस मामले में राजनयिकों की संख्या में बराबरी की मांग की थी.

इस पर कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत का कनाडाई राजनयिकों को मिलने वाली सुरक्षा हटाने की बात करना 'अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन' है. उन्होंने कहा था कि कनाडा इसके बदले में कोई कार्रवाई नहीं करेगा. यह भी कहा था कि घूमने या बसने के लिए आने वाले भारतीयों का अभी भी कनाडा में स्वागत है.  

यह भी पढ़ें: India Canada Tension: कनाडा के राजनयिकों को वापस बुलाने पर बोले बिक्रम सिंह मजीठिया, ‘सबसे ज्यादा पंजाब और पंजाबियों पर पड़ेगा असर’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget