एक्सप्लोरर

‘NDA के सांसदों से भी मांगूंगा समर्थन, क्योंकि...’, उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का बड़ा बयान

B. Sudershan Reddy: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे कई पार्टियों का समर्थन मिल रहा है और मैं सत्ता पक्ष की पार्टियों से भी समर्थन की मांग करूंगा.

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अगले महीने 9 सितंबर, 2025 को चुनाव होने वाले हैं. विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने चुनाव के लिए नामांकन भी भर दिया है. नामांकन के बाद अब विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी सभी राजनीतिक पार्टियों से अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे कई पार्टियों का समर्थन मिल रहा है और मैं सत्ता पक्ष की पार्टियों से भी अपने लिए समर्थन की मांग करूंगा.

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “आज की स्थिति में जब मैं बात कर रहा हूं तो अब मैं विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का कैंडिडेट हूं क्योंकि मुझे कई और पार्टियां भी सपोर्ट कर रही हैं. मैं अरविंद केजरीवाल से मिला हूं, उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में मुझे मदद का आश्वासन दिया है. IUML वाले इंडिया गठबंधन के नहीं है लेकिन उन्होंने भी मदद करने की बात कही है. मुझे उम्मीद है कि मुझे एक अच्छा सपोर्ट मिल रहा है.”

NDA की क्षेत्रीय पार्टियों के समर्थन पर बोले रेड्डी

बी. सुदर्शन रेड्डी ने सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (NDA) की क्षेत्रीय पार्टियों के समर्थन पर कहा, “मैं पत्र लिखने वाला हूं कि मुझे मदद कीजिए. क्योंकि मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं, कभी किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं रहा, न ही अभी हूं और न आगे कभी भविष्य में रहूंगा. इसलिए मेरा हर राजनीतिक पार्टी से वोट मांगने का पूरा हक है.”

राजनीतिक लड़ाई पर क्या हैं रेड्डी के विचार

सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है क्योंकि मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं, लेकिन यह एक वैचारिक लड़ाई है. एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन एक एक्सट्रीम ऑफ थाट से आते हैं. इसलिए वैचारिक लड़ाई कहा जा सकता है, लेकिन कोई निजी या राजनीतिक लड़ाई नहीं है.”

क्रॉस वोटिंग पर और NDA से वोट की उम्मीद पर बोले रेड्डी

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने क्रॉस वोटिंग और एनडीए से वोट मिलने की उम्मीद पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, “क्यों नहीं, नीतीश बाबू और नवीन बाबू वह महान नेता हैं, मैं उनको निजी तौर पर जानता हूं. मैं उनसे मदद जरूर मांगूंगा.“

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर रेड्डी की प्रतिक्रिया

बी. सुदर्शन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, “मुझे समझ में नहीं आई वह बात क्योंकि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट का 2011 में आया था. यह मेरा फैसला नहीं था यह बेबुनियादी है. फैसला सुप्रीम कोर्ट का है. मेरे बराबर में भाई बैठे थे, जस्टिस एस. एस. आज वह इस दुनिया में नहीं हैं. गृह मंत्री सुप्रीम कोर्ट की बात कर रहे हैं, यह उनकी समझ की बात है. इससे मुझे कोई तकलीफ नहीं हुआ. मैं अपने फैसले के बारे में बात नहीं करता. ऐसा कोई फैसला नहीं था यह फिर इसके लिए सरकार के लिए कोई रुकावट होती. क्योंकि कौन बोल सकता है सरकार को कि वायलेंस कर रहे हैं xyz कोई भी. आपको जो करना है आप करिए हम कौन होते हैं आपको रोकने वाले.”

जगदीप धनखड़ इस्तीफे पर बोले रेड्डी

इसके अलावा, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोलते हुए बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “मुझे किसी के बारे में कोई सवाल नहीं पूछिए, वह भी एक सम्मानीय व्यक्ति हैं, उनके क्या कारण रहे, मुझे नहीं पता है. हर रोज चीजें बदलती हैं, तो आगे क्या होगा यह देखेंगे.”

यह भी पढ़ेंः ‘उपराष्ट्रपति चुनाव में भी होगा PM-CM जेल भेजने वाले बिल का इस्तेमाल’, मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget