एक्सप्लोरर

INDIA Bloc Rally: 'मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं', 'INDIA' गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

INDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में आयोज‍ित 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में इंड‍िया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. रैली में राहुल गांधी ने सीएम केजरीवाल की ग‍िरफ्तारी पर भी सवाल उठाए.

Loktantra Bachao Rally In Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रव‍िवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है. यह चुनाव लोकतंत्र, संव‍िधान, गरीबों, क‍िसानों को बचाने का चुनाव है. उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि यहां पर मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही है और चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच फिक्‍स कर रहे हैं. 

राहुल गांधी ने कहा क‍ि द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन यहां नहीं है, लेकिन वो उनके दिल में है. उन्‍होंने 'इंडिया गठबंधन' के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल आईपीएल के मैच चल रहे हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि आपने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है, जब अंपायर को खरीद कर, कप्तान को डराकर, मैच जीता जाता है. राहुल ने कहा क‍ि हमारी टीम के मैच के पहले दो खिलाड़ि‍यों (केजरीवाल-सोरेन) को मैच फिक्‍स करके जेल में डाल दिया गया है.  

'बिना ईवीएम, सोशल मीडिया के 180 पार नहीं होगा' 

राहुल गांधी ने रैली के दौरान ईवीएम मशीन पर भी सवाल खड़े क‍िए. पीएम मोदी पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि वो (नरेंद्र मोदी) इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. बिना ईवीएम और सोशल मीडिया के यह 180 पार नहीं होने जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि ईवीएम को मैनेज कि‍ए बिना 400 का आंकडा पार नहीं हो सकता है. 

'देश की सबसे बड़ी पार्टी का अकाउंट सीज हुआ' 

कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को सीज करने के मामले पर राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारे सारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. चुनाव के बीच में बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. पैसा देकर सरकार को गिराया जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. संविधान हिन्दुस्तान की जनता की आवाज है. आप हिन्दुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते है. 

कर्नाटक के बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े के बयान का ज‍िक्र करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा क‍ि उनके एमपी कह रहे हैं क‍ि जैसे ही हम 400 सीट जीतेंगे संविधान बदल देंगें. 

'पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता संव‍िधान' 

राहुल गांधी ने कहा क‍ि संव‍िधान को पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता है. अलग-अलग राज्य हो जाएंगे, हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. पुलिस, सीबीआई, ईडी के सहारे नेताओं को डराने धमकाने का काम क‍िया जा रहा है, लेकिन आप जनता की आवाज को नहीं दबा सकते.

कांग्रेस नेता राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी पर भी सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा क‍ि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से आख‍िर क‍िसको फायदा हुआ है. इससे क‍िसी को फायदा नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: स्टार प्रचारकों की जेब में एक लाख से अधिक राशि नहीं मिलनी चाहिए, चुनाव आयोग ने दी है बड़ी चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Undisputed Champions: संघर्ष से शिखर तक लीग दिल्ली की चैंपियन कहानियाँ
IPO Alert: Biopol Chemicals IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
PFC–REC Merger Approved! Budget 2026 के बाद PSU NBFCs में बड़ा Gamechanger?| Paisa Live
India-US Trade Deal: America ने कर दिया भारत-रूस को लेकर बड़ा दावा | Donlad Trump | PM Modi
Delhi Janakpuri Case: गड्ढ़े में युवक की मौत पर विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- 'इसको लेकर भ्रम...'
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज
PM Modi Malaysia: मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो
शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो
राष्ट्रीय आयुष मिशन में नौकरी का मौका, मिलेगी तगड़ी सैलरी; ऐसे कर सकते हैं आवेदन 
राष्ट्रीय आयुष मिशन में नौकरी का मौका, मिलेगी तगड़ी सैलरी; ऐसे कर सकते हैं आवेदन 
Embed widget