एक्सप्लोरर

UNHRC में तुर्किए की दगाबाजी पर भड़का भारत, बोला- OIC ने खो दी अपनी विश्वसनीयता

India On OIC: तुर्किए ने UN के मंच पर पाकिस्तान से मजहबी भाईचारा निभाते हुए कश्मीर का राग अलापा था, ​जबकि कुछ हफ्ते पहले ही भारत ने भूकंप की बर्बादी से उबारने में उसकी मदद की थी.

India At UNHRC Debate: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का समर्थन करने पर तुर्किए को भारत ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. भारतीय विदेश मंत्रालय की अवर सचिव जगप्रीत कौर ने बुधवार (8 मार्च) को कहा, "केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है." उन्होंने कहा, "हम इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के बयान में भारत के लिए तथ्यात्मक रूप से गलत और अनुचित संदर्भों को अस्वीकार करते हैं."

विदेश मंत्रालय के अवर सचिव ने मानवाधिकारों के 52वें नियमित सत्र की संयुक्त राष्ट्र की 17वीं बैठक में कहा, "ओआईसी ने इस मुद्दे पर स्पष्ट, पक्षपातपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से गलत दृष्टिकोण अपनाकर अपनी विश्वसनीयता खो दी है." उन्होंने कहा, "जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है." उन्होंने कहा कि भारत निराधार आरोपों से इनकार करता है.

भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

कौर ने कहा, "यह क्रॉनिकल है कि सात दशकों के दौरान पाकिस्तान की संस्थाओं, सरकारों और नीतियों ने अपने ही लोगों को लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय से वंचित कर दिया है." उन्होंने कहा, "आज के पाकिस्तान में गैर-भेदभाव दूर की कौड़ी है." उन्होंने कहा, "बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध के लोगों को राजनीतिक रूप से दमन और प्रताड़ित किया गया है"

बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर पलटवार

जगप्रीत कौर ने पाकिस्तान को यह फटकार पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी पर लगाई. दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में महिला, शांति और सुरक्षा पर सुरक्षा परिषद की बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था. कौर ने कहा, "हम बहस के विषय का सम्मान करते हैं और समय का महत्व समझते हैं. इसलिए हमारा ध्यान विषय पर बना रहेगा."

ये भी पढ़ें-Karnataka: कांग्रेस कार्यकर्ता ने डांसर पर बरसाए नोट, वीडियो हुआ वायरल तो बीजेपी ने कहा- माफी मांगो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश फेल! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश नाकाम! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget