एक्सप्लोरर

India-China के बीच सीमा विवाद पर मॉस्को में हुई बैठक, भारत ने कहा- चीन छोड़े अपनी विस्तारवादी नीति

भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है. इस बीच मॉस्को में राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंगहे से मुलाकात की है.सीमा विवाद शुरू होने के बाद ये पहली बार है कि भारत और चीन की इतने बड़े स्तर की मीटिंग हुई है.

नई दिल्ली: एलएसी पर जबरदस्त तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही से रूस की राजधानी मास्को में एक लंबी मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में भारत ने दो टूक कह दिया है कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति छोड़ देगा तो एलएसी पर शांति कायम हो सकती है. चीन के आग्रह पर ये मीटिंग हुई थी.

एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष जनरल वेई फेंगही से मास्को में मुलाकात की. भारतीय समयनुसार मीटिंग रात 9.30 बजे शुरू हुई और पूरे दो घंटे बीस मिनट चली. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री के अलावा रक्षा सचिव अजय कुमार, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ कमेटी वाइस एडमिरल आर हरि कुमार और रूस में भारत के राजदूत शामिल थे. चीनी रक्षा मंत्री के साथ प्रतिनिधीमंडल में सभी पीएलए कए सैन्य अफसर थे. रक्षा मंत्री बनने से पहले वेई फेंगही भी पीएलए सेना की रॉकेट फोर्स के कमांडर थे.

India-China के बीच सीमा विवाद पर मॉस्को में हुई बैठक, भारत ने कहा- चीन छोड़े अपनी विस्तारवादी नीति

मीटिंग की जो तस्वीरें सामने आई उनमे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में उंगलियों और हाथ को हवा में लहराकर चीनी रक्षा मंत्री से मुखातिब होते हुए दिखाई पड़े.

सीमा विवाद शुरू होने के बाद पहली बार भारत और चीन की इतने बड़े स्तर की मीटिंग हुई आपको बता दें कि सीमा विवाद शुरू होने के बाद ये पहली बार है कि भारत और चीन की इतने बड़े स्तर की मीटिंग हुई है ताकि एलएसी पर चल रही तनातनी को खत्म किया जा सके. हालांकि, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच पहले से कोई द्विपक्षीय मीटिंग तय नहीं थी लेकिन चीन ने इस बैठक के लिए पहल की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मास्को में ही संदेश भिजवाया गया. यहां तक की मीटिंग के लिए चीनी रक्षा मंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ उसी मास्को के मैट्रोपोलिस होटल पहुंचे जहां राजनाथ सिंह रूके हैं.

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कही थी ये बात

हालांकि देर रात खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से इस मीटिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि बैठक का क्या नतीजा निकला. लेकिन माना यही जा रहा है कि दोनों देशों ने एलएसी पर शांति बनाए रखने का मुद्दा उठाया. लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि एलएसी पर शांति तभी कायम की जा सके जब चीन अपनी विस्तारवादी नीति को छोड़ दे. अगर चीन ऐसा करता है तो दोनों देशों के बीच शांति कायम हो सकती है. क्योंकि शुक्रवार को लेह-लद्दाख के दौरान थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भी कहा था कि बातचीत के जरिए एलएसी पर शांति कायम की जा सकती है.

India-China के बीच सीमा विवाद पर मॉस्को में हुई बैठक, भारत ने कहा- चीन छोड़े अपनी विस्तारवादी नीति

इससे पहलो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) कांफ्रेंस में हिस्सा लेते हुए भी चीन का नाम लिया बगैर गैर-विस्तारवाद, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का सम्मान, एक दूसरे पर भरोसा करना और आपसी सहयोग को एससीओ-क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया था.

देश में कोविड-19 के मामले 39 लाख से पार, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 30 लाख से ज्यादा हुई

शिक्षक दिवस आज, 47 शिक्षकों को पुरस्कार देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वर्चुअल होगा कार्यक्रम

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget