एक्सप्लोरर

'वोट चोरी' को लेकर सड़कों पर उतरेगा विपक्ष, संसद से EC दफ्तर तक INDIA ब्लॉक का मेगा मार्च; पुलिस से नहीं मिली इजाजत

Bihar SIR: कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसद सोमवार (11 अगस्त) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे. वे संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च में हिस्सा लेंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसद दिल्ली में सोमवार (11 अगस्त) को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. विपक्ष के 300 सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मेगा-मार्च की तैयारी में हैं, लेकिन अहम बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी इस मार्च में हिस्सा लेंगे. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने मार्च के लिए इजाजत नहीं ली है. राहुल गांधी ने हाल ही में इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे. राहुल ने कहा था कि ये दोनों मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. उन्होंने SIR को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी.

विपक्ष के सांसदों के लिए रखी गई है 'डिनर मीटिंग'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विपक्षी सांसदों के लिए दूसरी डिनर मीटिंग रखी गई है, जो कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल ताज पैलेस में आयोजित होगी. इसमें इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेता जुटे थे.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या लगाया था आरोप

राहुल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र इलेक्शन में धांधली का आरोप लगाया था. उन्होंने वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी की बात कही थी. इसके जवाब में चुनाव आयोग ने राहुल को सबूत पेश करने को कहा था. आयोग ने कहा था कि अगर आरोप गलत साबित हुए तो उन्हें माफी मांगनी होगी. इलेक्शन कमीशन ने कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी.

मुंबई में भी विपक्ष करेगा विरोध प्रदर्शन 

इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में भी वोट चोरी का मुद्दा उठाएगा. उद्धव ठाकरे और महाविकास अघाड़ी के नेताओं के नेतृत्व में सोमवार (11 अगस्त) को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget