एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A गठबंधन में कल से शुरू होगी सीट शेयरिंग पर बात, सलमान खुर्शीद ने बताया फॉर्मूला

INDIA Alliance Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर रविवार (07 जनवरी) से बातचीत शुरू हो जाएगी.

INDIA Alliance: कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन समिति के सदस्य सलमान खुर्शीद ने सीट शेयरिंग को लेकर पार्टी की राय सामने रखी है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ इसको लेकर रविवार (07 जनवरी) से बातचीत शुरू की जाएगी.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि सीटों के बारे में बातचीत रविवार से शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी और जैसे-जैसे लोग हमें समय देते रहेंगे हम बात आगे बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने आगे कहा, “पार्टी नेतृत्व ने हमें बता दिया है कि कांग्रेस अपने सहयोगियों से क्या उम्मीद रखती है. तो हमें पता चल जाएगा कि हम आपस में मेल खाते हैं या नहीं और हमें कहां नेगोशिएट करना है. ये सभी बातें जब मिलेंगे साफ हो जाएंगी.”

पंजाब में आप और कांग्रेस कैसे बिठाएंगे तालमेल?

पंजाब में आप के साथ सीट शेयरिंग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने पंजाब को लेकर अभी पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत नहीं की है. हमें कहा गया है कि इसे कुछ समय के लिए रहने दें. जहां तक संभव है दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत करके मामले को साफ किया जाए. पंजाब में कुछ परेशानियां हैं और कांग्रेस नेतृत्व से बात करके ही इनको दूर करने की कोशिश करेंगे.”

सीट शेयरिंग पर क्या होगा कांग्रेस का फॉर्मूला?

सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा, “हर राज्य में फॉर्मूला अलग-अलग होगा क्योंकि हर जगह जमीनी हकीकत अलग है. हम दूसरी पार्टियों के बारे में नहीं बोल सकते, ये बात उनके मन में भी होनी चाहिए. इन सब चीजों के साथ ही ये बात भी दिमाग में रखनी है कि 2024 के बाद भी जीवन है. हां, 2024 एक महत्वपूर्ण पड़ाव है लेकिन हम 2024 में दुकान बंद नहीं कर रहे. हमें उम्मीद है कि हम अपनी साथी पार्टियों के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे. हर पार्टी को आगे बढ़ने की जरूरत है.”

ये भी पढ़ें: EVM पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को क्यों कहा - अब जवाब देने की जरूरत नहीं, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
Explained: महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ने वाली है! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ेगी! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget