एक्सप्लोरर

भारत की अग्नि-4 vs पाकिस्तानी शाहीन-3, जानें कौन ज्यादा शक्तिशाली?

India vs Pakistan Missile: पाकिस्तान ने शाहीन-3 मिसाइल का नवंबर 2015 में परीक्षण किया था. भारत के पास इसे रोकने कि सिस्टम मौजूद है. अग्नि-4 मिशाइल का परीक्षण 6 अगस्त को किया गया.

India vs Pakistan Missile: भारत ने दो साल बाद अपनी ताकतवार इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) Agni-4 का सफल परीक्षण किया. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर 6 सितंबर 2024 को यह टेस्टिंग की है. इससे पहले जून 2022 में इसका परीक्षण किया गया था. वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने शाहीन-3 मिसाइल को सबसे खतरनाक मानता है. पाकिस्तान ने शाहीन-3 मिसाइल का नवंबर 2015 में परीक्षण किया था. 

पाकिस्तान के शाहीन-3 की ताकत 

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास गजनी, गौरी और बाबर जैसी कई मिसाइलें भी हैं, जो काफी ताकतवर हैं. पाकिस्तान ने शाहीन-3 से पहले इस सीरीज की दो और मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है. इन दोनों मिसाइलों की रेंज क्रमशः 900 और 1500 किलोमीटर तक है, जो सतह से सतह पर मार करने वाली है. पाकिस्तान के शाहीन-3 मिसाइल की रेंज की बात करेंतो यह 2750 किलोमीटर तक परमाणु हथियारों को ले जा सकती है. हालांकि भारत के पास इस मिसाइल को रोकने वाला डिफेंस सिस्टम भी मौजूद है.

भारत के अग्नि-4 की ताकत

भारत मिसाइल के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे है. भारत के पास पाकिस्तानी समेत चीन की मिसाइलों को भी डिफेंस करने की क्षमता है. भारत के अग्नि-4 की रेंज की बात करें तो यह 4000 किलोमीटर तक मार कर सकती है. 20 मीटर लंबी यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है और इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है. अग्नि-4 मिसाइल 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधा उड़ सकती है. इसकी सटीकता 100 मीटर है, जिसका मतलब है कि यह हमला करते वक्त 100 मीटर के दायरे में आने वाली चीजों को तबाह कर देती है.

साल 2012 में परीक्षण के दौरान अग्नि-4 ने 20 मिनट में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी. यह उस समय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का उड़ाया गया सबसे लंबी दूरी का मिशन था. अग्नि-4 मिसाइल को पहले अग्नि-2 प्राइम कहा जाता था.

ये भी पढ़ें :  'माफिया के साथ मंच नहीं शेयर करूंगा...' प्रेस कॉफ्रेंस छोड़ भागे बीजेपी पूर्व सांसद, पार्टी की अयोध्या इकाई में ऑल इज वेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget