एक्सप्लोरर

Maharashtra: नवनीत राणा के पति रवि राणा ने कहा- महाराष्ट्र में सिर्फ 6 महीने नहीं, 25 साल चलेगी सरकार

Ravi Rana On Sharad Pawar: अमरावती की सांसद नवनीत राणा के पति रवि राणा ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सत्ता परिवर्तन के बाद भी हलचल तेज है और नेता हर रोज बयानबाजी कर रहे हैं. अब निर्दलीय विधायक और नवनीत राणा (Navneet Rana) के पति रवि राणा (Ravi Rana) ने एनसीपी (NCP) नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की सरकार 6 महीने भी नहीं चल पाएगी. इस मामले पर रवि राणा ने कहा है कि ये सरकार 6 महीने नहीं बल्कि 25 साल तक चलेगी.

इसके साथ ही उन्होंने अमरावती मर्डर केस पर भी बयान देते हुई अमरावती की कमिश्नर आरती सिंह को हटाने की मांग की है और कहा है कि वो इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिकायत करेंगे. उन्होंने कहा कि अमरावती के सीपी का निलंबन होना चाहिए. अमरावती की सीपी की शिकायत मैं आज सीएम से करने वाला हूं और सीपी ने इस घटना को पहले चोरी बताया था. अमरावती के सीपी ने इस घटना को छिपाया है.

5-6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी सरकार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दावा करते हुए कहा है कि शिंदे सरकार 5-6 महीने ही चल पाएगी. उन्होंने अपने विधायकों को गाइड करते हुए कहा कि, 'ये सरकार पांच से छह महीने चलेगी इसलिए मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहें.' दरअसल, शरद पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की पूरी संभावना है. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पांच से छह में गिर सकती है. बताया जा रहा है शरद पवार ने एनसीपी विधायकों और पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

महाविकास अघाड़ी की सरकार के दवाब में सच छिपाया गया

इस मामले पर रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा भी पुलिस कमिश्नर आरती सिंह को हटाने की मांग कर चुकी हैं और उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए अमरावती की सांसद ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है. जब एनआईए (NIA) के हाथों में जांच गई है तब जाकर इस बात का पता चला है कि ये हत्या नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन के विरोध में की गई है. इसके पहले पुलिस ने अपनी जांच में इस हत्याकांड को लूट-पाट के इरादे से की गई हत्या बताया था. राणा ने कहा सरकार के दबाव में पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी.

पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल

अमरावती सांसद (Navneet Rana) ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) की भूमिका पर भी सवाल उठाए और उन पर भी जांच की मांग की है. राणा ने कहा आखिर हत्याकांड में इस बात का पता लगाने में कि हत्या किस उद्देश्य से की गई है इतना समय क्यों लगा. इसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं. राणा ने आगे बताया जैसे ही मामला एनआईए (NIA) के हाथ में जांच के लिए जाता है हत्या की वजह और मोटो सबकुछ पता चल जाता है और आरोपी भी महज कुछ ही समय में गिरफ्तार हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'मध्यावधि चुनाव के लिए रहें तैयार, 6 महीने में गिरेगी शिंदे सरकार...', बहुमत परीक्षण से पहले बोले शरद पवार

ये भी पढ़ें: Amravati Murder Case: नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर लगाए मामले को दबाने के आरोप, कमिश्नर के खिलाफ जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget