एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'मणिपुर में शांति है तो इंफाल से दें भाषण', पीएम मोदी ने की राज्य में शांति की बात तो कांग्रेस नेता ने दिया चैलेंज

Independence Day 2023: प्रधानमंत्री ने लाल किले से संबोधन में मणिपुर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांति से ही समाधान निकलेगा.

Independence Day PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में मणिपुर का जिक्र किया. संबोधन की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं. इसे लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है. 

कांग्रेस नेता और पार्टी के मणिपुर प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा, अगर शांति बहाल हो गई है तो लाल किले की जगह मणिपुर की धरती से भाषण दें. राहुल जी ने कहा था कि जो काम दो दिन में हो सकता है. उसको आज साढ़े तीन महीने हो रहे हैं. आप चाहे होते तो 7 दिन में कंट्रोल हो सकता था, घटना को बढ़ने क्यों दिया गया. 

पीएम मोदी को दी चुनौती

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "आज तक हिंसा घटी नहीं है. अगर वो बोल रहे हैं कि शांति बहाल हो गई है, तो मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वहां जाएं. लाल किले से भाषण देने की जगह मणिपुर की धरती पर इंफाल से खड़े होकर भाषण दें. चुराचांदपुर जाएं, वहीं के लोगों के बीच खड़े होकर भाषण दें. तब समझेंगे कि देश के प्रधानमंत्री गए हैं तो वहां शांति है." दास ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी ने मणिपुर पर क्या कहा? 

पिछले कुछ सप्ताह से नॉर्थ ईस्ट विशेषकर मणिपुर में हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा. मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ, लेकिन लगातार कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं. देश मणिपुर के लोगों के साथ है. उन्होंने आगे कहा, "मणिपुर के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं."

सलमान खुर्शीद ने भी किया पीएम मोदी के भाषण पर पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन में वंशवाद की राजनीति पर भी हमला बोला था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय सलमान खुर्शीद ने कहा, दुख की बात है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस और एक राजनीतिक कार्यक्रम में अंतर नहीं जानते.

पीएम मोदी के अगली बार 15 अगस्त को फिर झंडा फहराने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 2024 के चुनाव में भारत के लोग फैसला करेंगे को कौन आ रहा है और कौन नहीं. कम से 2024 का इंतजार तो कर लीजिए.

यह भी पढ़ें

PM Modi Speech: पीएम मोदी की लाल किले की प्राचीर से भविष्यवाणी, कहा- 'अगले साल मैं फिर आऊंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget