एक्सप्लोरर

'IPL फैंस तुम नहीं समझोगे...', केएल राहुल की पारी और विराट कोहली के विकेट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

ICC World Cup 2023 Final: आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी. अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल और विराट कोहली को लेकर काफी रिएक्शंस आए हैं.

IND Vs AUS World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल सका, जिसका नतीजा कम स्कोर के लक्ष्य में दिखाई दिया और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

पूरी टीम इंडिया महज 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्द्धशतकीय पारी खेलीं. उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. 

'आईपीएल फैंस को इस पारी की कीमत समझ नहीं आएगी'

केएल राहुल की पारी को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''यह सबसे कठिन परिस्थितियों में केएल राहुल की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारियों में से एक है. नोट- आईपीएल फैंस को इस पारी की कीमत समझ नहीं आएगी.''

एक यूजर ने केएल राहुल के लिए 'क्राइसिस मैन' लिखा. प्रांतिक नाम के यूजर ने लिखा, ''विश्व कप फाइनल में एक महत्वपूर्ण पारी खेलता एक भारतीय विकेट कीपर. हमने यह पहले भी देखा है.'' एक यूजर ने लिखा, ''अच्छा लड़े राहुल! उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक.''

केएल राहुल को लेकर आईं ये प्रतिक्रियाएं भी

सुमित अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा, ''कई लोगों की ओर से नफरत किए जाने से लेकर दिल जीतने तक केएल राहुल ने एक लंबा सफर तय किया है!'' एक यूजर ने लिखा, ''दबाव के दौरान अमूल्य पारी.'' एक यूजर ने लिखा, ''बढ़िया खेले केएल राहुल, फाइटिंग स्कोर तो बन गया.''

कुनाल यादव नाम के यूजर ने लिखा, ''बेशर्म लोग केएल राहुल को उनकी पारी के लिए ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अगर वह जल्दी आउट हो जाते तो भारत के लिए 200 रन का आंकड़ा पार करना मुश्किल होता.'' केएल राहुल ने 107 गेंदों में 66 रन बनाए थे.

विराट कोहली को लेकर कुछ इस तरह आए रिएक्शंस

बता दें कि विराट कोहली ने 63 गेंदें खेलकर 54 रन बनाएं. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आउट किया. गेंद उनके बल्ले पर इंसाइड एज लेकर स्टंप से टकरा गई. एक महत्वपूर्ण मुकाबले में कोहली के इस तरह आउट होने पर उनकी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रिएक्शन में वह काफी निराश नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

वहीं, कोहली की पारी पर यूजर्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं. उनके आउट होने पर कई यूजर्स ने पोस्ट किया, ''पैट कमिंस ने जो कहा वो किया कि एक बड़ी भीड़ को चुप होते हुए सुनने से ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ भी नहीं है.'' एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''1.4 बिलियन लोगों का हार्ट ब्रेकिंग मूमेंट.''

एक यूजर ने लिखा, ''उन्होंने (विराट कोहली) अच्छा खेला! जब टीम दबाव में थी तब केएल राहुल के साथ अच्छी साझेदारी की. आइए इसकी सराहना करें.''

यह भी पढ़ें- IND Vs AUS Final: सही निकला रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के आउट होने का प्रेडिक्शन... सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget